ETV Bharat / state

अवैध खनन की रोकथाम में भीलवाड़ा पुलिस प्रदेश में अव्वल, अब तक 845 FIR दर्ज

भीलवाड़ा जिले में अवैध बजरी, फेल्सपार, सैंडस्टोन सहित अन्य मिनरल के खनन की रोकथाम को लेकर प्रदेश में पहले पायदान पर है.

Illegal Mining in Bhilwara
अवैध खनन की रोकथाम में भीलवाड़ा पुलिस प्रदेश में अव्वल (ETV Bharat File Photo)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : August 26, 2026 at 4:50 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भीलवाड़ा: राजस्थान में भीलवाड़ा पुलिस ने 1 जनवरी से अब तक कुल 845 एफआईआर दर्ज कर 1154 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, 7210 टन अवैध बजरी व अन्य मिनरल जप्त करते हुए कुल 1109 वाहन भी जप्त किए हैं, जो अवैध मिनरल को परिवहन व खुदाई करने में शामिल थे.

एसपी सागर राणा ने बताया कि भीलवाड़ा जिले में बजरी सहित अन्य मिनरल के अवैध खनन की रोकथाम को लेकर जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करने के साथ ही विभिन्न टीमों का गठन किया गया. भीलवाड़ा पुलिस का ध्येय है कि जिले में वैध खनन की आड़ में अवैध खनन बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

पढ़ें : अलवर में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन सख्त, 2 साल में दर्ज हुए 249 मामले, रैणी में 25 ट्रैक्टर और 11 मशीनें जब्त

भीलवाड़ा पुलिस द्वारा 1 जनवरी वर्ष 2026 से अब तक भीलवाड़ा जिले में अवैध खनन की रोकथाम को लेकर जिले के विभिन्न थानों में कुल 845 एफआईआर दर्ज हुई हैं. इन 845 एफआईआर में से 622 एफआईआर में चालान पेश हो गए हैं और 223 पेंडिंग हैं. वहीं, अवैध खनन के मामले में भीलवाड़ा जिले में अब तक 1154 व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए 7210 अवैध बजरी व अन्य मिनरल को जप्त किया है.

जिसमें बजरी 6880 टन, पत्थर 115, गार्नेट 190, मिट्टी 25 टन सम्मिलित है. वहीं, इन अवैध मिनरल व बजरी को परिवहन या खुदाई करने वाले कुल 1109 वाहन जप्त किए हैं. उसमें ट्रैक्टर मय ट्रॉली 969, ट्रक 1, डम्पर 68, ट्रेलर 18, एलएनटी मशीन 4, सेपरेटर मशीन दो व अन्य वाहन 47 जप्त किए हैं. एसपी ने स्पष्ट किया कि भीलवाड़ा जिले में किसी भी सूरत में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.