रांची में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, निकाय चुनाव से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई
रांची में अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ उत्पाद विभाग की छापेमारी में हुआ है.

Published : February 20, 2026 at 7:15 PM IST
रांचीः निकाय चुनाव से पहले उत्पाद विभाग ने रांची में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने रांची के मांडर में चल रही एक अवैध मिनी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब और बॉटलिंग में उपयोग होने वाले सामग्री बरामद की गई है.
ब्रांडेड बोतल और नकली शराब
उत्पाद विभाग के तरफ से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार रांची के मांडर में बड़े पैमाने पर अवैध शराब के निर्माण की जानकारी मिली थी. जिसके बाद मामले को लेकर पूरी जानकारी जुटाई गई. जानकारी मिलने के बाद कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच उत्पाद विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री को देखकर सभी हैरान रह गए. हालांकि अवैध शराब बनाने वाले सभी लोग मौके से फरार हो गए. उत्पाद विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार अवैध मिनी शराब फैक्ट्री से भारी मात्रा में विभिन्न महंगे ब्रांड के बोतल, कॉर्क, रैपर सहित बॉटलिंग के कई सामान और शराब बनाने वाली सामग्री बरामद की गई है.

हर ब्रांड के बोतल और रैपर बरामद
मिनी शराब फैक्ट्री में अवैध शराब के कारोबारी बड़े ही सुनियोजित तरीके से हर तरह के महंगे ब्रांड के नकली शराब बना रहे थे. इसके लिए बाकायदा उन्होंने पूरा बॉटलिंग प्लांट ही तैयार कर रखा था. स्पिरिट से शराब तैयार कर उन्हें महंगे ब्रांड के बोतलों में भर कर अवैध शराब बनाई जा रही थी. शराब माफिया के अड्डे से कई महंगे ब्रांड की नकली शराब बरामद की गई है.

ये भी पढ़ें-
हजारीबाग में नकली शराब रैकेट का भंडाफोड़, 53 पेटी विदेशी शराब जब्त
शराब तस्करी में लड़कियों का इस्तेमाल, माफियाओं ने बदला तरीका, पुलिस जांच में खुलासा
रांची में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच तस्कर गिरफ्तार

