ETV Bharat / state

खनिज के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, रेत और स्टोन गिट्टी से भरे ट्रैक्टर जब्त

अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खड़गवां ठग्गागांव क्षेत्र से ट्रैक्टर जब्त किए है.

ILLEGAL MINERAL TRANSPORTATION
एमसीबी अवैध खनिज परिवहन (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : July 3, 2026 at 1:32 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

एमसीबी: अवैध रेत उत्खनन और स्टोन गिट्टी के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग लगातार विशेष अभियान चला रहा है. विभागीय टीम नियमित रूप से संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर रही है और बिना वैध अनुमति या रॉयल्टी दस्तावेजों के खनिज परिवहन करने वाले वाहनों पर नजर रख रही है. इसी अभियान के तहत गुरुवार को खड़गवां-ठग्गागांव क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टरों को पकड़ा गया. जांच में दोनों वाहन खनिज परिवहन से जुड़े नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, जिसके बाद उन्हें तत्काल जप्त कर संबंधित थाने के सुपुर्द कर दिया गया.

रेत और गिट्टी का अवैध परिवहन

जब्त ट्रैक्टर में से एक ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पकड़ा गया, जबकि दूसरा स्टोन गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त पाया गया. विभाग ने दोनों वाहनों को आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए संबंधित थाने के सुपुर्द कर दिया है. अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

खनिज अधिकारी दयानंद तिग्गा ने बताया, क्षेत्र की नदियों से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. शिकायतों के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां एक ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पकड़ा गया. इसके अलावा स्टोन गिट्टी के अवैध परिवहन में लगे दूसरे ट्रैक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई की गई.

एमसीबी में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई (ETV Bharat Chhattisgarh)

खड़गवां ठग्गागांव क्षेत्र में गिट्टी और रेत का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर जब्त कर थाने में रखा गया है. खान और खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी -दयानंद तिग्गा, खनिज अधिकारी

अवैध खनन और परिवहन पर जारी रहेगी कार्रवाई

खनिज विभाग का कहना है कि जिले में अवैध खनन और खनिज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है. चाहे मामला अवैध रेत उत्खनन का हो या स्टोन गिट्टी के अवैध परिवहन का, हर शिकायत की गंभीरता से जांच की जा रही है. जांच में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध विभागीय एवं वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

ILLEGAL MINERAL TRANSPORTATION
एमसीबी खनिज विभाग ने की कार्रवाई (ETV Bharat Chhattisgarh)
कबीरधाम में उफनती ढोलढोली नदी में फंसी यात्रियों से भरी गाड़ी
गर्भवती महिला और नवजात की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई, निजी हॉस्पिटल का प्रसूति व सोनोग्राफी कक्ष सील
शाला प्रवेशोत्सव में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, बच्चों को स्मार्ट बोर्ड के बारे में बताया