ETV Bharat / state

पुनहाना में अवैध जच्चा-बच्चा केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर दवाइयों का जखीरा बरामद, दो युवतियां हिरासत में

पुनहाना में अवैध जच्चा-बच्चा केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी की है.

Illegal Maternity Center Busted in Punhana
अवैध जच्चा-बच्चा केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 17, 2026 at 5:17 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नूंह: जिले के पुनहाना कस्बे की पंजाबी कॉलोनी में अवैध रूप से संचालित एक जच्चा-बच्चा केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी कर बड़ा खुलासा किया. सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहां गुलशन नाम से अस्पताल संचालित होता पाया गया. कार्रवाई के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई.

बिना डिग्री चल रहा था अस्पताल: जांच के दौरान केंद्र में मितलेश नाम की एक युवती समेत दो लड़कियां मौजूद मिलीं. जब टीम ने उनसे शैक्षणिक योग्यता और संचालन संबंधी दस्तावेज मांगे तो वे कोई वैध प्रमाण पेश नहीं कर सकीं. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अस्पताल बिना किसी मान्यता और कानूनी अनुमति के चलाया जा रहा था, जिससे मरीजों की जान जोखिम में डाली जा रही थी.

पुनहाना में अवैध जच्चा-बच्चा केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी (ETV Bharat)

एक्सपायर और प्रतिबंधित दवाइयां बरामद: छापेमारी के दौरान मौके से प्रतिबंधित और एक्सपायर दवाइयों का जखीरा बरामद हुआ. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दवाइयों को जब्त कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि ऐसी लापरवाही गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए गंभीर खतरा बन सकती थी.

संचालक पर केस: डिप्टी सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. मनप्रीत तेवतिया ने बताया कि, "दोनों युवतियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है और संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. मेवात क्षेत्र में अवैध जच्चा-बच्चा केंद्रों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा, ताकि आमजन की सेहत से कोई समझौता न हो."

ये भी पढ़ें: सोनीपत में जिम से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल