ETV Bharat / state

आलू के कट्टों की आड़ में शराब का जखीरा बरामद, लाखों की अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

झालावाड़ में अवैध शराब जब्त
झालावाड़ में अवैध शराब जब्त (ETV Bharat Jhalawar)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : March 1, 2026 at 1:49 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

झालावाड़ : जिले की झालरापाटन पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ नकेल कसते हुए अवैध अंग्रेजी शराब की करीब 480 पेटियों को जब्त किया है. झालरापाटन थाना प्रभारी अल्का बिश्नोई ने बताया कि इन 480 पेटियों में चार विदेशी ब्रांड के करीब 4272 अवैध शराब की बोतले का अवैध परिवहन किया जा रहा था. शराब माफिया की ओर से ट्रक में आलू के कट्टों की आड़ में इन शराब की बोतलों को गुजरात ले जाया जा रहा था.

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि धार्मिक त्योहारों को देखते हुए सभी थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी, अवैध शराब के परिवहन व बेचान पर कार्रवाई करने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं. इसी क्रम में झालरापाटन थाना पुलिस को एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब के परिवहन की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने हाईवे पर नाकाबंदी कर सघन जांच अभियान शुरू किया था. इसी दौरान एक ट्रक को रोक जब उसकी तलाशी ली गई तो आलू की कट्टों की आड़ में करीब 480 कार्टून अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ है.

शराब का जखीरा बरामद (वीडियो ईटीवी भारत झालावाड़)

पढे़ं. 2 करोड़ से ज्यादा की अवैध शराब पकड़ी, पीवीसी पाउडर की आड़ में तस्करी कर ले जा रहे थे गुजरात

एसपी ने बताया कि यह अवैध शराब पंजाब से गुजरात के सूरत में पहुंचनी थी. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ट्रक को भी जब्त करने की कार्रवाई की है. मामले में पुलिस ने ट्रक ड्राइवर जाहिद खान पुत्र साबिर खान उम्र 30 साल निवासी पलवल हरियाणा और खलासी रफत खान पुत्र रहमुद्दीन उम्र 27 साल निवासी नुह मेवात हरियाणा को एक्साइज एक्ट में गिरफ्तार किया है. एसपी ने बताया कि फिलहाल पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने में लगी है. माल की अनुमानित कीमत का पता लगाया जा रहा है.