ETV Bharat / state

बोकारो में 60 लाख मूल्य की अवैध नकली शराब जब्त, अधिकारी कर रहे हैं जांच

बोकारो में लगभग 60 लाख रुपए की नकली अंग्रेजी शराब से भरा एक ट्रक जब्त किया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ILLEGAL LIQUOR SEIZED IN BOKARO
सहायक आयुक्त उत्पाद, बोकारो (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : November 8, 2025 at 1:18 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बोकारोः बोकारो में लगभग 60 लाख रुपये की अवैध नकली शराब जब्त की गई. जरीडीह थाना क्षेत्र के बाराडीह स्थित एक बंद क्रशर में शराब से लदा एक ट्रक बरामद हुआ. इसमें 1,100 बोतल शराब थी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60 लाख रुपए है. आरोपी अभी भी फरार हैं. आबकारी विभाग ने जांच शुरू कर दी है.

अवैध नकली शराब जब्त

बोकारो आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि एक बंद पड़े क्रशर में खड़े ट्रक में अवैध नकली शराब भरी हुई है. ट्रक के आसपास कई खराब हालत वाली गाड़ियां भी खड़ी थीं. लोगों को शक न हो और उचित समय पर इसे खपाया जाए इसके लिए शराब माफिया जुगत में थे. इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर बोकारो उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी. उत्पाद विभाग के द्वारा छापेमारी कर नकली अंग्रेजी शराब से भरे ट्रक को जब्त कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है.

जानकारी देते बोकारो उत्पाद विभाग के अधिकारी (Etv Bharat)

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

छापेमारी के समय न तो ट्रक ड्राइवर था और न ही क्रशर मालिक और न ही शराब तस्कर, ऐसे में उत्पाद विभाग मामला दर्ज कराते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गया है. साथ ही क्रशर मालिक का भी पता लगाया जा रहा है. इसपर भी पुलिस जांच कर रही है.

'बाराडीह गांव के पास ₹60 लाख मूल्य की शराब से भरा एक ट्रक जब्त किया गया है. यहां पर बंद क्रशर में कई पुराने वाहन खड़े थे, यह वाहन अच्छी स्थिति में था, जिसकी सूचना मिली थी और बात सही निकली. इसकी जांच की गई और सच्चाई सामने आई. इसमें लगभग ₹60 लाख मूल्य की 1,100 प्लास्टिक की बोतलें मिली हैं. यह शराब कहां से आई और कहा ले जाई जा रही थी इसकी जांच की जा रही है. इसका प्रयोग कहां होता यह अभी नहीं कहा जा सकता है.' विजय कुमार पाल, अधिकारी, बोकारो उत्पाद विभाग

इसे भी पढे़ं-

बिहार में एक करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब खपाने की थी तैयारी, सिमडेगा पुलिस ने तस्कर को दबोचा

रांची में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच तस्कर गिरफ्तार

शराब के लिए पलामू का हरिहरगंज हॉट केक! 24 करोड़ में बिकी है दुकान