ETV Bharat / state

मुर्गी फार्म पहुंची पुलिस तो उड़ गए होश, टंकी में पानी के बजाय मिला ये सामान

कैमूर में मुर्गी फार्म की आड़ में अवैध हथियार और नशे का कारोबार चल रहा था. मामले में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है.

Illegal arms and drug trade
मुर्गी फॉर्म की आड़ में नशे का कारोबार (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 9, 2025 at 6:00 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कैमूर: बिहार के कैमूर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुर्गी फॉर्म की आड़ में हथियार और गांजे का कारोबार किया जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने छापा मारा और पानी की टंकी में पानी की जगह चार जिंदा कारतूस, अवैध बंदूक और गांजा और खोखा बरामद किया गया है. इस कार्रवाई के बाद अवैध कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा है.

मुर्गी फॉर्म की आड़ में नशे का कारोबार : पुलिस को सूचना मिली थी कि मुर्गी फार्म की आड़ में नशे का कारोबार चलाया जा रहा है. मुर्गी फार्म में छापेमारी की गई तो भारी संख्या में सामान बरामद किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने रामगढ़ थाने में प्रेस वार्ता कर घटना की पुष्टि की है.

मुर्गी फॉर्म की आड़ में नशे का कारोबार (ETV Bharat)

"गुप्त सूचना मिली थी कि अखिनी गांव के निवासी आतिफ अफरोज खान अपने मुर्गी फार्म से अवैध गांजा और हथियार का कारोबार कर रहे हैं, जिसके बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए छापेमारी टीम का गठन कर कार्रवाई की गई."- प्रदीप कुमार, डीएसपी मोहनिया

हथियार और गांजा जब्त: प्रदीप कुमार ने कहा कि कार्रवाई के दौरान मुर्गी फार्म के पानी टंकी से तीन अवैध देसी हथियार, चार जिंदा कारतूस, दो मिस फायर कारतूस, 13 खाली खोखा और 8.12 किलोग्राम गांजा जैसे मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं. इस मामले में पुलिस ने अतीफ अफरोज खान को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस: इसके साथ ही पुलिस इसका आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है. आरोपी हथियार बंदूक का कहीं तस्करी तो नहीं करता था, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

ये भी पढ़ें

बिहार में बंदूक फैक्ट्री का उद्रभेदन, दो धंधेबाज गिरफ्तार

बिहार में एक और अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 6 लोग गिरफ्तार, दो ट्रक सामान जब्त