ETV Bharat / state

बिहार विधानसभा में फूट-फूटकर रोने लगे विधायक, बोले- 'प्लीज गृहमंत्री जी..'

बिहार विधानसभा में आईआईपी के विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता फूट-फूटकर रोने लगे. पढ़ें पूरी खबर

Bihar MLA crying
आईआईपी के विधायक इंद्रजीत गुप्ता (सौ. बिहार विधानसभा)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 20, 2026 at 8:33 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार विधानसभा में उस वक्त अजीबो-गरीब स्थिति बन गई, जब आईआईपी के विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता फूट-फूटकर रोने लगे. बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का मुद्दा उठाते हुए वह भावुक हो गए.

फूट-फूट कर रोने लगे विधायक: चर्चा के दौरान आईआईपी के विधायक इंद्रजीत गुप्ता ने अपनी बात रखते हुए कहा कि बच्ची को 3 मई को उठाकर मकई के खेत में ले जाया गया और दुष्कर्म किया गया. 4 मई की शाम को उसे बेहोशी की हालत में मोटरसाइकिल पर वापस लाया गया. इस घटना का जिक्र करते हुए विधायक अपने आंसू नहीं रोक सके.

देखें वीडियो (सौ. बिहार विधानसभा)

'कुछ कीजिए गृह मंत्री जी' : रोते हुए इंद्रजीत गुप्ता ने कहा कि महीनों से मुझे इस पल का इंतजार था. 15 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ उसकी मौत हो गई. चर्चा करते रोने हुए इंद्रजीत गुप्ता ने गृह मंत्री सम्राट चौधरी से कहा कि कुछ कीजिए सर.

''3 तारीख की घटना है और पुलिस 7 तारीख को केस दर्ज करती है और यूडी केस बना देती है. दूसरे दिन आकर उस लड़की को मार दिया जाता है और आत्महत्या की शक्ल दी जाती है. उसकी गलती सिर्फ ये है कि वो एक ततवा की बेटी थी. उसकी गलती ये थी कि उसके मां-बाप गरीब हैं. उसकी गलती ये थी कि उसके मां-बाप पढ़ना-लिखना नहीं जानते.''- इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता, आईआईपी विधायक

'ततवा में जन्म लेकर बुरा किया' : आईपी गुप्ता ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के जनता दरबार में, डीजीपी के यहां, एसपी के यहां कहां-कहा चिट्ठियां नहीं लिखी. आज तक उस बच्ची को इंसाफ नहीं मिला, वो मर गई. आज मुझे लगता है कि ततवा में जन्म लेकर बुरा किया. उस बच्ची को इंसाफ दिलवाइये गृह मंत्री जी. उसके माता-पिता परसो मेरे घर पर आकर कितना रे रहे थे. कुछ कीजिए. कुछ कीजिए.

गृह विभाग के बजट पर चर्चा : दरअसल, बिहार विधानसभा में आज ₹20132 करोड़ से अधिक का गृह विभाग का बजट चर्चा के बाद पास हो गया. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अनुपस्थिति में उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने गृह विभाग में हो रहे बहाली से लेकर सुशासन के राज में किए जा रहे कामकाज की चर्चा की. कई तरह की उपलब्धियां भी बताई. लालू राज की चर्चा की और उस समय क्या स्थिति थी यह भी बताया.

तेजस्वी यादव रहे अनुपस्थित : मुख्य विपक्षी दल राजद की तरफ से कटौती प्रस्ताव नहीं दिए जाने पर तंज भी कसा. विपक्ष के तरफ से सफाई भी दिया गया. सबसे बड़ी बात की तेजस्वी यादव फर्स्ट हाफ में सदन में कुछ देर के लिए गए और कानून व्यवस्था पर ही मीडिया से बातचीत कर विधानसभा से निकल गए लेकिन गृह विभाग के बजट की चर्चा में शामिल नहीं हुए.

ये भी पढ़ें :-

बिहार पुलिस में बंपर बहाली, विधानसभा में बोले सम्राट चौधरी, आरक्षण के तहत होगी अग्निवीर जवानों की नियुक्ति