IGMC रेजिडेंट डॉक्टर्स करेंगे CM सुक्खू से मुलाकात, आरोपी Doctor पर हुई कार्रवाई को लेकर की गेट मीटिंग
मरीज से मारपीट मामले में आरोपी डॉक्टर पर हुई कार्रवाई के विरोध में आईजीएमसी रेजिडेंट डॉक्टरों ने गेट मीटिंग की.

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team
Published : December 25, 2025 at 2:04 PM IST
शिमला: आईजीएमसी शिमला में मरीज से मारपीट मामले में आरोपी डॉक्टर की सरकार ने सेवा समाप्त कर दी है. इसके विरोध में रेजिडेंट डॉक्टर ने आज सुबह 10:30 बजे गेट मीटिंग की. इस मीटिंग में आरोपी डॉक्टर पर एकतरफा कार्रवाई करने को लेकर नाराजगी जाहिर की गई. इस दौरान फिलहाल आईजीएमसी में सेवाएं जारी रखने का फैसला लिया गया. वहीं, अब इस मामले को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात करेंगे.
आरडीए प्रेजिडेंट सोहिल शर्मा ने बताया, 'गेट मीटिंग में फैसला लिया गया कि अभी आपातकाल वार्डों, जनरल वार्डों और ओपीडी में सेवाएं जारी रखेंगे. रेजिडेंट डॉक्टर की वरिष्ठ डॉक्टर एसोसिएशन के साथ बैठक के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा. वहीं, रेजिडेंट डॉक्टर का दल इस मामले को लेकर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात करेगा'.
ये भी पढ़ें: IGMC मारपीट मामले में डॉक्टर के समर्थन में उतरी RDA, वायरल वीडियो को बताया एकतरफा, निष्पक्ष जांच की मांग
गौरतलब है कि आईजीएमसी शिमला में डॉक्टर और मरीज के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान किसी ने डॉक्टर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. जिसके बाद ये खबर पूरे प्रदेश में आग की तरह फैल गई. जिस पर आईजीएमसी प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पहले आरोपी डॉक्टर राघव वरुला को सस्पेंड कर दिया, लेकिन इसकी खबर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू तक पहुंच गई. जिसके बाद सरकार ने मामले की गंभीरता देखते हुए आरोपी डॉक्टर की सेवाएं समाप्त कर दिया.
वहीं, आरोपी डॉक्टर राघव ने वीडियो जारी करके अपना पक्ष रक्षा रखा. डॉक्टर राघव ने कहा, 'जब वह वार्ड में गए तो उसने मरीज अर्जुन से उसकी सिटी रिपोर्ट देखने लगा, तभी उसकी नजर मरीज के ऊपर गई. डॉक्टर को लगा कि यह शायद पहले भी वार्ड में आया होगा. उसे डॉक्टर को मरीज जाना-पहचाना लगा. इसलिए राघव ने मरीज से पूछा कि भाई तू पहले भी आया है. इस बात को लेकर मरीज ने अस्पताल में जोर-जोर से बोलना शुरू कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया. मरीज कहने लगा कि तू मुझे नहीं जानता है. तू मुझसे इस तरह कैसे बात कर रहा है? देखते-देखते मरीज के साथ के लोग भी डॉक्टर के खिलाफ हो गए'.
डॉ. राघव ने वीडियो में आरोप लगाया कि मरीज उसे कहने लगा कि तू अपने बाप से भी ऐसे ही बात करता है क्या? और मां-बाप लेकर टिप्पणी करने लगा. डॉक्टर राघव ने कहा है कि हम भी इंसान हैं और हम भी इस तरह की बात नहीं सुन सकते हैं. उनका कहना है कि वह पिछले 8 सालों से अस्पताल में सेवाएं दे रहा है और आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ.
ये भी पढ़ें: हिमाचल में मरीज के साथ मारपीट करने वाले डॉक्टर पर गिरी गाज, सरकार ने समाप्त की सेवाएं

