ETV Bharat / state

बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा कोडरमा पहुंचे, पुलिस पदाधिकारियों को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश

आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा कोडरमा पहुंचे और पुलिस अधिकारियों को जमीन से जुड़े मामलों के लिए थाना दिवस आयोजित करने का निर्देश दिया.

IG SHAILENDRA KUMAR SINHA
पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक करते आईजी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : June 16, 2026 at 5:56 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कोडरमा: बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर कोडरमा पहुंचे. उन्होंने पुलिस अधीक्षक सभागार में पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. कोडरमा पहुंचने पर आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, इसके बाद एसपी कुमार शिवाशीष ने बुके देकर उनका स्वागत किया.

त्वरित जांच करने के लिए आईजी ने निर्देश दिए

तकरीबन 2 घंटे तक जोनल आईजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें कई दिशा निर्देश भी दिए. हाल के दिनों में कोडरमा जिले में बढ़ रहे अपराध पर लगाम लगाने के साथ लंबित मामलों के त्वरित अनुसंधान को लेकर भी उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए.

जानकारी देते आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा (Etv Bharat)

थाना दिवस आयोजित करने का सुझाव

कोडरमा जिले में जमीन विवाद के कारण कई आपराधिक घटनाएं हुई हैं, जिसके निष्पादन के लिए उन्होंने अलग-अलग थानों में नियमित अंतराल पर थाना दिवस आयोजित करने और जमीन विवाद से जुड़े आपराधिक मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया.

विवाद को क्रिमिनल मोड़ नहीं लेना चाहिएः आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा

पुलिस पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए आईजी ने पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. जोनल आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि थाना दिवस में पुलिस अधिकारियों के साथ अंचल अधिकारी और कर्मी भी बैठेंगे और आम लोगों से जुड़े जमीन विवाद का निपटारा किया जाएगा, ताकि विवाद आपराधिक रूप ना ले सके.

ये भी पढ़ेंः

जन शिकायत समाधान: किसी ने शादी के लिए रास्ता खुलवाने तो किसी ने बेटों से बचने की लगाई गुहार

जमीन माफिया पर सख्ती, डीड और पावर ऑफ अटॉर्नी के कागजात पर पुलिस की नजर!

पलामू में अधिकारी और आम लोगों की दूरी खत्म करने की पहल, जनता दरबार से लेकर थाना दिवस का बदल रहा स्वरूप