ETV Bharat / state

विनीत तिवारी हत्याकांड की समीक्षा! आईजी अभियान ने पलामू पुलिस को कई बिंदुओं पर दिया निर्देश

आईजी अभियान ने विनीत तिवारी हत्याकांड की समीक्षा करते हुए पलामू पुलिस को कई निर्देश दिए.

IG Operations Directives to Palamu Police Regarding Vineet Tiwari Murder Case
आईजी अभियान के साथ पलामू एसपी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 25, 2026 at 11:14 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामूः जिला के चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड की आईजी अभियान सह पलामू के जोनल आईजी नरेंद्र कुमार सिंह ने समीक्षा की है. इस दौरान पलामू के डीआईजी किशोर कौशल, पलामू एसपी कपिल चौधरी मौजूद रहे.

पलामू एसपी कार्यालय में आयोजित इस समीक्षा में आईजी नरेंद्र कुमार सिंह ने पलामू पुलिस के अधिकारियों को विनीत तिवारी हत्याकांड के मामले में कई बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिया है.

पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि विनीत तिवारी हत्याकांड की समीक्षा की गई है आईजी के तरफ से कई बिंदुओं पर निर्देश मिले हैं जिस पर कार्रवाई की जा रही है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है जबकि कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं.

बता दें कि पलामू के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र से 25 अप्रैल को विनीत तिवारी का अपहरण हुआ था. अपहरण के बाद विनीत तिवारी की हत्या कर दी गई थी 26 अप्रैल को सदर थाना क्षेत्र से विनीत तिवारी का शव बरामद हुआ था. हत्या का आरोप प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल और उसके भाई दिलीप तिवारी उर्फ मिंटू तिवारी पर लगा था. पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए मिंटू तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. प्रदीप तिवारी उर्फ महाकाल फरार है. विनीत तिवारी हत्याकांड के मामले में पलामू पुलिस ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का भी गठन किया है.