पलामू में हाइटेक कंट्रोल रूम से मतदान केंद्रों पर नजर, डीआईजी, डीसी और एसपी ने किया निरीक्षण
पलामू में हाइटेक कंट्रोल रूम से मतदान केंद्रों पर नजर रखी गई. डीआईजी, डीसी और एसपी ने मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया.

Published : February 23, 2026 at 5:05 PM IST
पलामू: नगर निकाय चुनाव को लेकर पलामू में हाइटेक कंट्रोल रूम तैयार किया गया था. कंट्रोल रूम में वेब कास्टिंग के माध्यम से कई मतदान केंद्रों पर नजर रखी जा रही थी. जबकि पुलिस कंट्रोल रूम से शहर की सुरक्षा पर नजर रखी जा रही थी. निकाय चुनाव को लेकर पलामू जिला प्रशासन ने तैयारी की थी. कंट्रोल रूम से डीआईजी किशोर कौशल, डीसी समीरा एस और एसपी रीष्मा रमेशन मतदान केंद्रों से जुड़े हर अपडेट ले रहे थे.
कंट्रोल रूम से अपडेट लेने के बाद डीआईजी, डीसी और एसपी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लिया. अधिकारियों ने मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के बहलोलवा, पोखराहा आदि इलाकों में पहुंचे और मतदान केंद्र का जायजा लिया है. इस दौरान अधिकारियों को कई बिंदुओं पर निर्देश भी दिए हैं. डीआईजी किशोर कौशल ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर नजर रखी जा रही है. पलामू की बात करें तो सेंसिटिव इलाकों में पुलिस की खास नजर रही है. पुलिस निर्भीक और निष्पक्ष तरीके से मतदान करवा रही है. डीसी समीरा एस ने बताया कि पलामू में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हो रहा है.
पलामू प्रशासन की अधिक से अधिक मतदान करने की अपील
प्रशासन के द्वारा पलामू के लोगों से अपील की जा रही है कि वह अधिक से अधिक मतदान का प्रयोग करें. दरअसल पलामू जिले के पांच अलग-अलग क्षेत्र में निकाय चुनाव हो रहे हैं. जिसमें मेदिनीनगर नगर निगम, बिश्रामपुर नगर परिषद और हुसैनाबाद, छतरपुर एवं हरिहरगंज नगर पंचायत शामिल है. हरिहरगंज नगर पंचायत में पहली बार मतदान हो रहा है. जबकि पूरे पलामू में 2018 के बाद निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है.
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया मतदान, लोकतंत्र की मजबूती के लिए लोगों से की वोटिंग की अपील
शहर की सरकार बनाने के लिए उत्साहित दिख रहे मतदाता, दिव्यांग मतदाताओं ने भी उत्साह के साथ किया वोट
सांसद निशिकांत दुबे ने पत्नी के संग की वोटिंग, बैलेट से हो रहे मतदान पर जताई आपत्ति

