ETV Bharat / state

मतदाता सूची से संबंधित कोई दावा-आपत्ति है तो जरूर करें आवेदन, इन 4 दिन बूथों पर मौजूद रहेंगे BLO

SIR 2026 के तहत फरीदाबाद में दूसरी बार 22, 23, 29 और 30 अगस्त को विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

SPECIAL INTENSIVE REVISION 2026
फरीदाबाद में SIR (ECI)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : August 22, 2026 at 3:11 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

फरीदाबाद: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR-2026 के तहत फरीदाबाद जिला सहित पूरे प्रदेश में दूसरी बार 22, 23, 29 और 30 अगस्त को विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान मतदाताओं को अपनी जानकारी जांचने और जरूरत पड़ने पर उसमें सुधार कराने का मौका मिलेगा.

9 बजे से शाम 5 बजे तक मौजूद रहेंगेः जिला निर्वाचन अधिकारी सह उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि "इन चारों दिनों में जिले के अलावा पुरे प्रदेश सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक मौजूद रहेंगे. पात्र नागरिक इस दौरान मतदाता सूची से जुड़े अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं.

नाम या पते में गलती का भी करा सकते हैं सुधारः SIR यानी Special Intensive Revision (विशेष गहन पुनरीक्षण) का उद्देश्य मतदाता सूची को सही और अपडेट करना है, ताकि पात्र लोगों के नाम सूची में शामिल हों और नाम या पते जैसी जानकारी में कोई गलती हो तो उसे ठीक किया जा सके. अगर किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नहीं है, नाम या पते में गलती है या किसी अन्य तरह की आपत्ति है, तो वह अपने संबंधित मतदान केंद्र पर जाकर बीएलओ से संपर्क कर सकता है.

कोई दावा या आपत्ति है तो बीएलओ के पास दर्ज करवाएं: उपायुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों और बीएलओ को निर्देश दिए हैं कि "विशेष अभियान के चारों दिनों में सभी मतदान केंद्रों पर उनकी मौजूदगी सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो. उन्होंने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम और जानकारी जरूर जांचें. अगर कोई गलती है या नाम से जुड़ा कोई दावा या आपत्ति है तो निर्धारित तारीखों पर बीएलओ के पास जाकर उसे दर्ज करवाएं."

'अपडेट मतदाता सूची लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी':उपायुक्त ने कहा कि "सही और अपडेट मतदाता सूची लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी है. इसलिए हर पात्र नागरिक को SIR-2026 के तहत चल रहे. इस अभियान में भाग लेना चाहिए और समय रहते अपनी जानकारी की जांच कर लेनी चाहिए.

ये भी पढ़ें-हरियाणा SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, तुरंत चेक करें नाम, नाम छूटा तो 30 अगस्त तक भरें Form-6