ETV Bharat / state

देवी-देवताओं की मूर्ति चोरी प्रकरण: आरपीएस अंशु जैन पर गिरी गाज, किया एपीओ

खानपुर कस्बे के चांदखेड़ी जैन मंदिर परिसर में मूर्ति चोरी प्रकरण में आरपीएस अंशु जैन की भूमिका पर सवाल उठाए गए थे.

RPS Anshu Jain
आरपीएस अंशु जैन (ETV Bharat Jhalawar)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : November 13, 2025 at 1:31 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

झालावाड़: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने एक आदेश जारी कर आरपीएस महिला अधिकारी अंशु जैन को एपीओ कर दिया है. इस समय अवधि में उन्हें पुलिस मुख्यालय जयपुर पर उपस्थिति देने का आदेश दिया गया है. आदेश में एपीओ करने का प्रशासनिक आधार बताया गया है. हालांकि इसे गत दिनों खानपुर कस्बे में हुए देवी-देवताओं की मूर्ति चोरी प्रकरण से इस पूरे मामले को जोड़ कर देखा जा रहा है.

मामले की पुष्टि करते हुए खानपुर एसडीएम रजत कुमार ने बताया कि गत दिनों कस्बे के चांदखेड़ी जैन मंदिर परिसर में देवी-देवताओं की मूर्ति चोरी प्रकरण में सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने तत्कालीन डीएसपी अंशु जैन की भूमिका को लेकर सवाल खड़े किए थे. कस्बे के कई संगठनों ने प्रकरण में उनकी भूमिका की जांच की मांग की थी. इस संबंध में उनके कार्यालय और जिला स्तर के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया था. प्रकरण के दौरान आरपीएस अंशु जैन खानपुर कस्बे में डीएसपी पद पर कार्यरत थीं. गत दिनों उनका स्थानांतरण कस्बे से किशनगढ़ ग्रामीण अजमेर में कर दिया गया.

पढ़ें: मूर्ति चोरी के मामले में मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष गिरफ्तार, पांच आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके

जैन मंदिर से देवी-देवताओं की मूर्ति चोरी प्रकरण में ​आंदोलन कर रहे संगठनों ने डीएसपी अंशु जैन की भूमिका को लेकर सवाल खड़े किए थे. उन्होंने ज्ञापन देकर अंशु जैन की संदिग्ध भूमिका और मंदिर में लगे सीसीटीवी चैक कर जांच की मांग की थी. मूर्ति चोरी प्रकरण में शिकायत के बाद खानपुर पुलिस ने मुख्य अभियुक्त रामबाबू सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. इसके बाद पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था. जहां से न्यायालय ने सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है. वहीं मामले में हुकुमचंद फरार चल रहा था, जिसे खानपुर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया.