ETV Bharat / state

ICSE-ISC बोर्ड रिजल्ट 2026: कुशीनगर में इंटर में सूर्यांश, हाईस्कूल में आदित्य बने टॉपर

दोनों टॉपर सेंट थ्रेसेस इंटर कॉलेज के छात्र हैं. फादर टोबिन ने टॉपर बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

इंटर में सूर्यांश, हाईस्कूल में आदित्य बने टॉपर.
इंटर में सूर्यांश, हाईस्कूल में आदित्य बने टॉपर. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : April 30, 2026 at 5:37 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कुशीनगर : ICSE (10वीं) और ISC (12वीं) बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज जारी हो गया. घोषित परिणाम में इंटर टॉपर सूर्यांश पांडेय ने 96.5 प्रतिशत और हाईस्कूल टॉपर आदित्य कुमार गुप्ता ने 97.4 प्रतिशत अंक हासिल किया है. दोनों टॉपर सेंट थ्रेसेस इंटर कॉलेज के हैं.

सेंट थ्रेसेस इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल फादर टोबिन ने बताया, 10वीं के परिणाम में आदित्य कुमार गुप्ता ने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया. आदित्य के माता-पिता प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक हैं. आदित्य को फुटबॉल खेलने का शौक है और वो इसे कैरियर बनाना चाहता हैं.

दूसरे स्थान पर आस्था शुक्ला (96.80%) और तीसरे स्थान पर आशुतोष गुप्ता (96.40%) रहे. टॉप 10 में शामिल अन्य छात्र-छात्राओं में स्नेहा कुमारी गुप्ता (96.20%), पारिधि बांका (96.00%), अविका अग्रहरि (95.60%), आस्था कुशवाहा (95.40%), अविका जायसवाल (94.80%), स्पंदन हरि पांडेय (94.60%) और अनामिका सिंह (94.40%) शामिल रहे.

12वीं के परिणाम में सूर्यांश पांडेय ने 96.50 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया. अनन्या जायसवाल (96.25%) दूसरे और उत्कर्ष कुमार मिश्रा (94.50%) तीसरे स्थान पर रहे. चौथे स्थान पर आरुष चौरसिया और प्रज्वल नाथ चतुर्वेदी (दोनों 94.00%) संयुक्त रूप से रहे, जबकि वर्षा श्रीवास्तव (93.00%) ने पांचवां स्थान हासिल किया.

पडरौना के सेंट थ्रेसेस इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल फादर टोबिन ने दोनों टॉपर बच्चों सहित सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता संभव हो पाई है.

यह भी पढ़ें : उम्र के आखिरी पड़ाव पर बने साक्षर, पढ़िए मेरठ के बुजुर्गों की दिल जीतने वाली कहानी