ETV Bharat / state

अब केलांग में भी होगी आइस स्केटिंग, कड़ी मेहनत के बाद स्थानीय युवाओं ने माइनस तापमान में तैयार किया रिंक

केलांग में आइस स्केटिंग रिंक तैयार होने से लाहौल स्पीति में सर्दियों में शीतकालीन खेलों की संभावनाएं और बढ़ गई हैं.

Ice skiing in Keylong
केलांग में आइस स्कीइंग (ETV Bharat GFX)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : January 6, 2026 at 8:32 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में शीतकालीन खेलों की भी सर्दियों में संभावनाएं बढ़ जाती हैं. ऐसे में केलांग के नजदीक युवाओं ने एक महीने की कड़ी मेहनत से आइस हॉकी रिंक तैयार किया है. माइनस तापमान में भी युवाओं ने लगातार मेहनत की और अब इस आइस हॉकी रिंग पर जल्द ही युवाओं को आइस स्केटिंग का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा. ऐसे में स्पीति के बाद अब लाहौल घाटी में भी आइस हॉकी रिंक बनकर तैयार हो गया है. लाहौल घाटी में आइस हॉकी रिंक युवाओं के शीतकालीन खेल कौशल को निखारने की दिशा में एक सराहनीय पहल है.

केलांग में भी होगी आइस स्कीइंग

लाहौल घाटी के केलांग के बिलिंग नाला से अंदर गुनगशेल के नजदीक पिलचीमद नामक स्थान पर आइस हॉकी रिंक तैयार हुआ है. हालांकि युवाओं को खेलों के माध्यम से आगे बढ़ाने और उन्हें जिला, प्रदेश, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से संबंधित क्लब की ओर से अभियान पिछले वर्ष से चलाया जा रहा है.

केलांग में आइस स्केटिंग रिंक (ETV Bharat)

इसी तरह का एक आइस हॉकी रिंक स्पीति में तैयार किया जा चुका है. अब लाहौल में आइस हॉकी रिंक तैयार होने से इस खेल के शौकीन युवाओं को इसका लाभ मिलेगा. इससे भविष्य में वे आइस हॉकी और आइस स्केटिंग जैसे शीतकालीन खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे. युवाओं ने आइस हॉकी रिंक तैयार कर आइस स्केटिंग कोर्स शुरू करने की राह भी प्रशस्त की है.

Ice skiing in Keylong
स्पीति की तरह केलांग में भी आइस स्केटिंग (ETV Bharat)

स्थानीय युवाओं ने माइनस तापमान में तैयार किया रिंक

वहीं, स्थानीय लोगों ने भी युवाओं की इस पहल की जमकर सराहना की है. माना जा रहा है कि यह प्रयास न केवल केलांग, बल्कि पूरे लाहौल में शीतकालीन खेलों को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. केलांग पंचायत के प्रधान सोनम जंगपो ने कहा कि, केलांग आइस स्केटिंग रिंक क्लब की ओर से आइस स्केटिंग कोर्स से संबंधित जानकारी एवं पंजीकरण के लिए तेंजिन बौद्ध और नवांग नोरबू से संपर्क कर सकते हैं.

Ice skiing in Keylong
केलांग में आइस स्केटिंग रिंक (ETV Bharat GFX)

एक महीने की मेहनत से तैयार हुआ आइस स्केटिंग रिंक

केलांग आइस स्केटिंग रिंक क्लब के पदाधिकारी तेंजिन और नवांग ने बताया कि, "बीते साल भी इस रिंक का निर्माण किया गया था. इस साल बड़े स्तर पर इस रिंक को बनाया गया है. ऐसे में 16 जनवरी तक यहां पर स्थानीय युवाओं को आइस हॉकी का प्रशिक्षण दिया जाएगा. लाहौल स्पीति में आइस हॉकी की काफी संभावना है. लेकिन, पर्याप्त रिंक न होने के चलते कई बार खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अब क्लब के द्वारा इसे तैयार किया गया है."

तेंजिन और नवांग ने कहा कि, 16 जनवरी के बाद भी क्लब का प्रयास रहेगा कि यहां पर आइस हॉकी का प्रशिक्षण स्थानीय युवाओं को दिया जाए. क्योंकि लाहौल स्पीति से कई युवा आइस हॉकी खेलने के लिए देश व विदेश में भी भ्रमण कर चुके हैं.

How does ice freeze in an ice skating rink
आइस स्केटिंग रिंक में कैसे जमती है बर्फ? (ETV Bharat GFX)

जल्द शुरू होगा आइस हॉकी का प्रशिक्षण

केलांग आइस स्केटिंग रिंक क्लब के पदाधिकारी तेंजिन और नवांग ने बताया कि, "आइस स्केटिंग रिंक को तैयार करने के लिए एक खुले मैदान का चयन किया जाता है. शाम के समय उस मैदान में पानी का छिड़काव किया जाता है. लाहौल स्पीति में शाम के समय तापमान माइनस में चला जाता है और उसके बाद वह पानी बर्फ के रूप में जम जाता है. ऐसा करीब 15 दिनों तक किया जाता है, जिससे आइस स्केटिंग रिंक की मोटी परत तैयार हो जाती है. उसके बाद आइस स्केटिंग रिंक पर हॉकी सहित अन्य गतिविधियां आयोजित की जा सकती है. लाहौल स्पीति में सबसे पहले स्पीति में एक स्केटिंग रिंक तैयार किया गया था. अब लाहौल में भी यह रिंक तैयार हो गया है."

Ice skiing in Keylong
केलांग में आइस स्केटिंग (ETV Bharat)

ये भी पढ़ें: हिम MSME फेस्ट 2026: व्यापार केंद्र बना शिमला, 3 दिन में 20 लाख से ज्यादा का कारोबार

ये भी पढ़ें: शीतलहर की चपेट में हिमाचल, ताबो में -10.8 डिग्री तक लुढ़का तापमान, घने कोहरे का अलर्ट जारी