ETV Bharat / state

ICAI का CA फाइनल रिजल्ट: कोटा की धीरांशी को 18वीं व सृष्टि को मिली 23वीं रैंक

चार्टर्ड अकाउंटेंसी फाइनल परीक्षा जनवरी 2026 के रिजल्ट जारी हो गया है.

धीरांशी जैन और सृष्टि अग्रवाल
धीरांशी जैन और सृष्टि अग्रवाल (Source : Family)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : March 2, 2026 at 11:03 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

कोटा : दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी फाइनल परीक्षा जनवरी 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में कोटा की रहने वाली दो बेटियां टॉपर बनी हैं. इनमें धीरांशी जैन 18वीं रैंक लेकर आई हैं. वहीं, सृष्टि अग्रवाल भी 23वीं टॉपर बनी हैं. धीरांशी कोटा के श्रीनाथपुरम में रहती हैं, जबकि सृष्टि जिले के सुल्तानपुर की रहने वाली हैं. दोनों ने कोटा का नाम इस परीक्षा में रोशन किया है. परिजनों के साथ-साथ उन्हें इकाई कोटा ब्रांच के अध्यक्ष दीपक सिंघल ने भी बधाई दी है. उनका कहना है कि लगातार मेहनत और डिसिप्लिन में रहकर पढ़ाई करने से ये परिणाम आया है.

प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं धीरांशी : धीरांशी का कहना है कि उन्होंने जमकर मेहनत की. सोशल मीडिया से दूर रहीं, फोन का उपयोग भी बंद जैसा ही था. रोज 15 से 17 घंटे पढ़ाई का लक्ष्य था. इस टारगेट को वह रोज पूरा भी करती थीं. परीक्षा के दौरान शादी विवाह से भी दूर रहती थीं. उन्होंने किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में भाग नहीं लिया. उन्होंने सफलता का मूल मंत्र पढ़ाई को ही बताया है. अपनी सफलता के लिए सही दिशा में प्रयास करना ही बताया है. उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्रशासनिक सेवाओं में जाने का है और इसकी तैयारी भी शुरू कर रही हैं. धीरांशी जैन श्रीनाथपुरम सेक्टर सी में रहती हैं. उनके पिता अशोक कुमार जैन मुख्य वन संरक्षक वाइल्डलाइफ के ऑफिस में अकाउंटेंट हैं. उनकी मां कमलेश जैन गृहणी हैं, जबकि बड़ी बहन पुनिधि कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रही हैं. धिरांशी जैन का कहना है कि उन्होंने मुंबई की मल्टीनेशनल कंपनी से ट्रेनिंग यानी आर्टिकलशिप 3 साल की है.

पढ़ें. इस घर में एक-दो नहीं, 15 सदस्य हैं CA, सभी अलग-अलग डिपार्टमेंट के महारथी

सृष्टि ने ऑनलाइन की पढ़ाई : जिले के सुल्तानपुर निवासी सृष्टि अग्रवाल भी चार्टर्ड अकाउंटेंट की फाइनल परीक्षा में 23वीं रैंक लेकर आई हैं. उन्होंने सीए इंटर की पढ़ाई अपने गांव सुल्तानपुर में रहकर ही ऑनलाइन की है. इसके बाद आर्टिकलशिप के लिए वह बेंगलुरु चली गई थीं, जहां पर उन्होंने 3 साल टॉप मल्टीनेशनल कंपनी से आर्टिकलशिप की है. सृष्टि का कहना है कि उनके माता-पिता और छोटे भाई ने काफी मदद की है. सुल्तानपुर के संजय नगर में वे अपने परिवार के साथ रहती हैं. उनके पिता श्याम बिहारी अग्रवाल राजकीय स्कूल में सहायक प्रशासनिक अधिकारी हैं, जबकि मां ऋतु अग्रवाल गृहणी हैं. वहीं, उनका छोटा भाई बिट्स पिलानी से बीटेक कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा है. सृष्टि का कहना है कि उनका टारगेट बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में ही जॉब का है. साथ ही वो आगे एमबीए भी करना चाह रही हैं.