ETV Bharat / state

नए साल से एक दिन पहले नौकरशाहों को तोहफा, 61 आईएएस, 40 आईपीएस और 23 आईएफएस हुए पदोन्नत

नए साल की पूर्व संध्या पर कार्मिक विभाग ने ब्यूरोक्रेट्स की पदोन्नति की सूची जारी की है.

Government Secretariat, Jaipur
शासन सचिवालय जयपुर (ETV Bharat Jaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : December 31, 2025 at 9:06 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: नए साल की पूर्व संध्या पर राज्य सरकार ने नौकरशाहों को पदोन्नति का तोहफा दिया है. प्रदेश में 61 आईएएस, 40 आईपीएस और 23 आईएफएस अधिकारियों को पदोन्नति दी है. कार्मिक विभाग ने पदोन्नति की सूची जारी कर दी है. नए साल से पदोन्नत हुए अधिकारियों को वरिष्ठता का लाभ मिलना लग जाएगा. 4 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है. इनमें अजीताभ शर्मा, आलोक गुप्ता, दिनेश कुमार और राजेश कुमार यादव का नाम शामिल है. इन अधिकारियों को अब सुपर टाइम स्केल से मुख्य सचिव की वेतन श्रंखला में पदोन्नति दी गई है.

11 आईएएस को सुपर टाइम स्केल में पदोन्नति: वहीं 61 में से 11 आईएएस अधिकारी ऐसे हैं जिन्हें सिलेक्शन स्केल से सुपर टाइम स्केल में प्रमोट किया गया है. इनमें प्रकाश राजपुरोहित, डॉक्टर जितेंद्र कुमार सोनी, इंद्रजीत सिंह, नेहा गिरी, विश्व मोहन शर्मा, कन्हैयालाल स्वामी, नलिनी कठौतिया, राजेंद्र विजय, शक्ति सिंह राठौड़, प्रज्ञा केवल रामानी और महावीर प्रसाद को सुपर टाइम स्केल में प्रमोट किया गया है.

पढ़ें: राजस्थान में इन पुलिस निरीक्षकों को मिला पदोन्नति का तोहफा

22 अधिकारी जूनियर स्केल से सिलेक्शन स्केल में पदोन्नत: वहीं 22 आईएएस अधिकारियों को जूनियर स्केल से सिलेक्शन स्केल में पदोन्नत किया गया है. इनमें आशीष गुप्ता, नथमल डिटेल, नम्रता, कानाराम, अंशदीप, आलोक रंजन, निकया गोहाएन, अरविंद पोसवाल, प्रदीप गवंडे, महावीर प्रसाद मीणा, खजान सिंह, डॉक्टर रश्मि शर्मा, लक्ष्मी नारायण मंत्री, इकबाल खान, कल्पना अग्रवाल, डॉक्टर मनीष अरोड़ा, पुष्पा सत्यनी, पुखराज सेन, श्रुति भारद्वाज, अरुण कुमार पुरोहित, मुकुल शर्मा, अजय सिंह राठौड़ हैं. इसी तरह 10 आईएएस अधिकारी सीनियर स्केल से जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव स्केल में प्रमोट किए गए हैं. इनमें उत्सव कौशल, गौरव सैनी, श्वेता चौहान, अवधेश मीना, देवेंद्र कुमार, सुशील कुमार, अक्षय गोदारा, श्रीनिधि, डॉक्टर सौम्या झा, डॉक्टर महेंद्र खडगावत है.

पढ़ें: भ्रष्टाचार के आरोपी RAS की पदोन्नति का मामला, बंद लिफाफा खोलकर परिणाम जारी करने के आदेश

12 आईएएस जूनियर स्केल से सीनियर स्केल में पदोन्नत: वहीं 12 आईएएस को जूनियर स्केल से सीनियर स्केल में प्रमोट किया गया है. इनमें यक्ष चौधरी, प्रीतम कुमार, यथार्थ शर्मा,डॉक्टर अंशु प्रिया, सक्षम गोयल, दिव्यांश सिंह, श्रद्धा गोमे, मोहित कासनिया, भैसारे शुभम अशोक, सोनिका कुमारी, श्रेष्ठ और चारु को सीनियर स्केल में प्रमोट किया गया है.

पढ़ें: राजस्थान को मिले चार नए आईएएस, अन्य सेवाओं से हुई पदोन्नति

आईपीएस प्रफुल्ल कुमार और राघवेंद्र सुहासा बने एडीजी: वहीं भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के पदोन्नति की बात करें, तो प्रदेश में आईपीएस अफसर प्रफुल्ल कुमार और राघवेंद्र सुहासा को एडीजी के पद पर पदोन्नत किया गया है. वहीं 9 आईपीएस अधिकारी को डीआईजी से आईजी के पद पर पदोन्नति दी गई है. इनमें लवली कटियार, डॉक्टर प्रीति चंद्रा, राहुल कोटोकी, विकास पाठक, राहुल जैन, ओमप्रकाश द्वितीय, राजेश सिंह, राजेंद्र प्रसाद गोयल और कालूराम रावत आईजी होंगे.

11 आईपीएस डीआईजी बने: वहीं आईपीएस राशि डोगरा, ममता गुप्ता, पूजा अवाना, आदर्श सिद्धू, किरण सिद्धू, अजय यादव, अभिजीत सिंह, शांतनु कुमार, देवेंद्र कुमार विश्नोई, विनीत कुमार बंसल और नारायण टोगस डीआईजी पद पर नियुक्त किए गए हैं. इसी तरह भारतीय वन सेवा के 23 अधिकारियों को भी पदोन्नति दी गई है. इनमें चार आईएफएस अफसरों को चयन वेतन श्रंखला से वन संरक्षक वेतन श्रंखला में पदोन्नति दी गई है. तीन आईएफएस को कनिष्ठ वेतन श्रंखला से चयन वेतन श्रंखला में पदोन्नति दी गई है. चार आईएफएस को वरिष्ठ वेतन श्रंखला में पदोन्नति तो दी गई है. इसी तरह पांच आईएफएस को कनिष्ठ वेतन श्रंखला से वरिष्ठ वेतन श्रंखला में पदोन्नति दी गई है.