ETV Bharat / state

'मैंने सिर्फ सैलरी लिया है', एक साथ पेंशन और वेतन लेने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले- 'सब झूठ'

एक साथ पेंशन और सैलरी विवाद पर क्या बोले उपेन्द्र कुशवाहा?, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया. पढ़ें

Upendra Kushwaha on pension dispute
उपेन्द्र कुशवाहा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 9, 2025 at 5:25 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: सूचना के अधिकार के तहत (आरटीआई) के तहत एक साथ पेंशन और वेतन लेने के खुलासे पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा चीफ व राज्यसभा सांसद उपेन्द्र कुशवाहा ने सफाई दी है. उन्होंने इसे बेबुनियाद और तथ्यों से परे बताया हैं. कुशवाहा ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि मेरे बारे में तथ्यहिन खबरें प्रकाशित की जा रही हैं.

पेंशन-वेतन लेने के खुलासे पर कुशवाहा की सफाई : उपेन्द्र कुशवाहा ने सफाई में कहा कि, बिहार विधानसभा व विधान परिषद के कुछ पूर्व सदस्यों के द्वारा पेंशन लेने के बारे मीडिया में अत्यंत ही बेबुनियाद और तथ्य से परे खबरें प्रकाशित और प्रसारित की जा रही है.

''सूचना के अधिकार के तहत दी गई एक अधूरी जानकारी को खबर का आधार बनाया गया है. इस सूची में मेरा नाम भी शामिल है. इसलिए मैं अपने बारे में सच्चाई से अवगत करवाना चाहता हूं.'' - उपेन्द्र कुशवाहा, राज्यसभा सदस्य

'कब, किसने, कितनी पेंशन ली, कोई ब्योरा नहीं' : कुशवाहा ने आगे कहा कि, उक्त पत्र में पेंशन शुरू किए जाने की तारीख बताई गई है. तब से लेकर अबतक कब, किसने और कितनी पेंशन की राशि ली, इसका कोई ब्योरा नहीं दिया गया है.

Upendra Kushwaha on pension dispute
एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक मोर्चा चीफ उपेन्द्र कुशवाहा (ETV Bharat)

''मैं अपने बारे में बताना चाहता हूं कि शुरुआत से लेकर अबतक, जब किसी सदन का सदस्य नहीं रहा हूं. सिर्फ उस कालावधि में मैंने पेंशन ली है. सदन में रहते हुए सिर्फ वहां से मैंने वेतन लिया है. उस अवधि में पेंशन लेने का सवाल ही पैदा नहीं होता है.'' - उपेन्द्र कुशवाहा, राज्यसभा सदस्य

'मैं नियम का पालन कर रहा हूं' : राज्यसभा सांसद ने कहा कि, जाहिर है आज मैं राज्यसभा का सदस्य हूं और राज्यसभा से वेतन ले रहा हूं. विधानसभा व विधानपरिषद से पेंशन नहीं ले रहा हूं. प्रावधान भी यही है कि आप एक साथ किसी सदन का वेतन और किसी से पेंशन नहीं ले सकते हैं. इस नियम का मैं भी शत-प्रतिशत पालन कर रहा हूं.

Upendra Kushwaha on pension dispute
समर्थकों के बीच उपेन्द्र कुशवाहा (ETV Bharat)

क्या है पूरा मामला? : सूचना के अधिकार कानून के तहत जानकारी सामने आई है कि बिहार और केन्द्र सरकार के कुछ नेता एक साथ वेतन और पेंशन ले रहे हैं. जिसमें उपेन्द्र कुशवाहा का नाम भी शामिल है. विवाद बढ़ा तो उपेन्द्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया के माध्यम से सफाई दी और सभी आरोपों को झूठा बताया है.

ये भी पढ़ें : उपेन्द्र कुशवाहा नाराज, बोले- इधर-उधर की खबरों पर मत जाइए, वार्ता अभी पूरी नहीं हुई

ये भी पढ़ें : उपेन्द्र कुशवाहा को जान से मारने की धमकी देना वाला गिरफ्तार, निकला सिवान कनेक्शन