ETV Bharat / state

बीवी की टीटीई से ट्रेन में हुई लड़ाई, रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने पर बात आई, पति अरेस्ट

ट्रेन में पत्नी की टीटीई से लड़ाई के बाद गुस्से में आए पति ने अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी दे डाली.

Husband threatens to blow up Ambala Cantt railway station after wife fights with TTE
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : January 1, 2026 at 7:17 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

अंबाला : हरियाणा के अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मामले में पुलिस ने आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी ने खुलासा किया कि पिछले महीने जब उसकी बीवी बिहार से पंजाब आ रही थी, उस दौरान रास्ते में टीटी के साथ विवाद हो गया जिसके बाद गुस्से में आरोपी ने रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली.

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी : अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. आनन फानन में देर रात अधिकारी-कर्मचारी, सीआरपीएफ बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को लेकर रेलवे स्टेशन पर पहुंची. इसके बाद अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन का कोना-कोना छाना गया लेकिन वहां ना तो कोई संदिग्ध वस्तु मिली और ना ही कोई बम मिला. इसके बाद सभी लोगों ने राहत की सांस ली.

बीवी की टीटीई से ट्रेन में हुई लड़ाई (Etv Bharat)

बिहार का रहने वाला आरोपी : रेलवे स्टेशन पर बम की तलाश पूरी होने के बाद अंबाला जीआरपी ने धमकी वाले कॉल की छानबीन शुरू कर डाली. इसके बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची और सुबह तक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद पूरे मामले की जानकारी देते हुए जीआरपी एसएचओ हरीश कुमार ने बताया कि बिहार के रहने वाले मनोरंजन राय राजमिस्त्री का काम करते हैं और पंजाब के जालंधर में किराए के मकान में रहता है.

Husband threatens to blow up Ambala Cantt railway station after wife fights with TTE
धमकी देने वाला गिरफ्तार (Etv Bharat)

धमकी देने पर पति अरेस्ट : मनोरंजन राय ने रेल मदद एप के जरिए अंबाला रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी थी. इसके बाद आरपीएफ , जीआरपी, बम स्क्वॉड टीम, डॉग स्क्वॉड टीम रेलवे स्टेशन पर पहुंची और स्टेशन का चप्पा-चप्पा छान मारा लेकिन ऐसा कुछ वहां से नहीं मिला. इसके बाद तफ्तीश करते हुए पुलिस उन तक पहुंची और मनोरंजन राय को अरेस्ट कर लिया गया.

Husband threatens to blow up Ambala Cantt railway station after wife fights with TTE
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म (Etv Bharat)

बीवी की टीटीई से हुई थी कहासुनी : पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी जब ट्रेन में सफर कर रही थी, तब उसकी टीटीई से कहासुनी हो गई थी. इससे आहत होकर उसने शराब के नशे में अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली.

Husband threatens to blow up Ambala Cantt railway station after wife fights with TTE
राजकीय रेलवे पुलिस थाना, अंबाला छावनी (Etv Bharat)
Husband threatens to blow up Ambala Cantt railway station after wife fights with TTE
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन (Etv Bharat)
Husband threatens to blow up Ambala Cantt railway station after wife fights with TTE
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म (Etv Bharat)
Husband threatens to blow up Ambala Cantt railway station after wife fights with TTE
रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट अंबाला छावनी (Etv Bharat)

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें - 2026 में कब है महाशिवरात्रि, होली, रक्षाबंधन, दिवाली, छठ समेत बाकी त्यौहार, देखिए ईवेंट्स का A टू Z कैलेंडर

ये भी पढ़ें - सीएम नायब सैनी ने दी नए साल की बधाई, कुरुक्षेत्र के तिरुपति वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में की पूजा

ये भी पढ़ें - नए साल पर अपनों को भेजें ये 10 बेस्ट Wishes, पढ़ते ही खिल उठेगा दिल