ETV Bharat / state

तीसरी बार भी जब बेटी हुई तो पत्नी को मार डाला, हत्या के बाद थाने पहुंच गया पति

जमुई में पत्नी की हत्या के बाद पति थाने पहुंच गया. आरोप है कि तीसरी बार बेटी होने से वह नाराज था. पढ़ें पूरी खबर..

murder in Jamui
जमुई में महिला की हत्या (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 22, 2026 at 1:46 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जमुई: बिहार के जमुई में महिला की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान तराणा खातून (26 वर्ष) के रूप में हुई है. हत्या करने के बाद पति इरफान अंसारी खुद जमुई टाउन थाना पहुंच गया. वहीं ससुराल पक्ष के बाकी लोग फरार है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

खून से लथपथ पड़ी थी महिला: पड़ोसी फरीद अंसारी ने बताया कि घर का दरवाजा खुला हुआ. जब कुछ लोग घर के अंदर गए तो देखा कि महिला अपने कमरे में खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई है और घर में कोई लोग नहीं था. जिसके बाद मुखिया धीरज मोदी ने पुलिस को इसकी सूचना दी.

murder in Jamui
मृतक तराणा और आरोपी पति इरफान (ETV Bharat)

तीसरी बेटी होने से नाराज था पति: मृतक महिला के पिता अनवर अंसारी जमुई टाउन थाना क्षेत्र के नीमारंग गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि 2018 में बेटी तराणा की शादी टाउन थाना क्षेत्र के अमरथ (नया गांव) के रहने वाले लुकमान अंसारी के बेटे इरफान से हुई थी. इस दौरान हमने अपनी क्षमता से बहुत सारे सामान दिए. शुरुआत में सबकुछ ठीक था लेकिन पहली नतिनी होने के बाद से उनकी बेटी को ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे. उसके बाद दूसरी और तीसरी बार भी बेटी हो गई. इसी वजह से उसकी हत्या कर दी गई.

"पहली बच्ची होने के बाद से ही मेरी बेटी को प्रताड़िता किया जा रहा था. जब दूसरी और तीसरी बार भी बेटी पैदा हुई तो ससुराल वालों ने इंतहां कर दी. कई बार पंचायत के माध्यम से और नैहर पक्ष के परिवार रिश्तेदारो के द्वारा समझाृ-बुझाकर मामला शांत कराया जाता रहा है. इसी बीच आज सूचना मिली की उसकी हत्या कर दी गई है."- अनवर अंसारी, मृतक तराणा खातून के पिता

पति का सरेंडर, बाकी आरोपी फरार: वहीं, हत्या के बाद पति इरफान खुद ही थाने पहुंच गया, जबकि उसके तीन भाई शमशेर अंसारी, राजा, फिरोज, मां और भाभी फरार हैं. एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि एफएसएल टीम को बुलाया गया है. उन्होंने कहा कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

"जमुई टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरथ इलाके से एक महिला के मौत की सूचना मिली थी. महिला को उसके ससुराल पक्ष ने धारदार हथियार से मार दिया है. पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है. गहनता से मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, फिर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. अनुसंधान उपरांत जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी."- सतीश सुमन, एसडीपीओ, जमुई

ये भी पढ़ें: चीख-चीखकर कहता रहा सच्चाई.. लेकिन पति की किसी ने नहीं सुनी... अब खुला चौंकाने वाला राज