पति बना हैमर मैन, पत्नी, साली और बच्ची पर किया खतरनाक वार, वाइफ ने तोड़ा दम, आरोपी की तलाश जारी
इस घटना के बाद सूरजपुर के एसपी ने कहा आरोपी की तलाश की जा रही है. दो लोग बुरी तरह घायल हैं.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : February 22, 2026 at 6:56 AM IST
सूरजपुर : शादी की खुशियों के बीच सनकी पति ने पत्नी की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी. सनकी पति यहीं नहीं रुका उसने अपनी साली और उसकी बच्ची पर भी हथौड़ी से जानलेवा वार कर दिया. साली और उसकी बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
शादी की खुशियां मातम में बदली
प्रतापपुर पुलिस के मुताबिक ग्राम रेवटी निवासी यशोदा कुशवाहा के घर में भाई की शादी थी. भाई की शादी में शामिल होने के लिए यशोदा कुशवाहा अपने पति गणेश कुशवाहा के साथ मायके पहुंची थी. शादी के बाद घर के सभी लोग सो रहे थे. इसी बीच किसी बात को लेकर पति गणेश कुशवाहा का विवाद अपनी पत्नी यशोदा कुशवाहा से हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि सनकी पति ने पत्नी पर हथौड़े से जानलेवा वार कर दिया. सनकी पति की करतूत यहीं नहीं रुकी. उसने अपनी साली और उसकी बच्ची पर भी जानलेवा हमला बोल दिया. बच्ची और साली की हालत गंभीर बनी हुई है.
सनकी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, साली और उसकी बेटी को जख्मी
बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब घर के लोग कमरे में पहुंचे तो देखा कि पूरे कमरे में खून ही खून फैला है. बच्ची ने रोते हुए बताया कि मौसा गणेश ने हथौड़ी से मौसी यशोदा और गंगोत्री पर हमला किया है. गंभीर रुप से घायल तीनों लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां यशोदा को मृत घोषित कर दिया गया. साली और उसकी बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है.

ग्राम रेवटी में पसरा मातम
परिवार वालों ने घटना की सूचना प्रतापपुर पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची. मर्ग कायम पर प्रतापपुर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. पुलिस टीम परिवार वालों से पूछताछ कर ये पता लगाने की कोशिश में है कि इतनी बड़ी वारदात कैसे घटी. मृतक का महिला के शव को पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने उसे परिजनों को सौंप दिया है. महिला की हत्या के बाद से ग्राम रेवटी में मातम का माहौल है. लोगों के बीच ये बहस छिड़ गई है कि क्या कोई पति इतना बड़ा दरिंदा हो सकता है कि मामूली विवाद में अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दे.
आरोपी पेशे से ट्रक चालक है. उसका उसकी पत्नी के साथ बीते चार महीनों से अन बन चल रहा था. इसी बात को लेकर आरोपी पति नाराज था. बारात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह ससुराल पहुंचा और किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया. विवाद इतना बढ़ा कि उसने हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.हमले में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. साली और बच्ची का इलाज चल रहा है. आरोपी की तलाश की जा रही है.- प्रशांत ठाकुर,एसपी, सूरजपुर
इस हमले में दो लोग बुरी तरह घायल है. आरोपी की साली को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है जबकि नाबालिग बच्ची का इलाज अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में चल रहा है. दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.
हवाई सेवा की खुशखबरी, अंबिकापुर से दिल्ली की उड़ान, अलायंस एयर ने जारी किया शेड्यूल
सरगुजा में डॉग बाइट के चौंकाने वाले आंकड़े, जानिए रेबीज के जबड़े से बचने के उपाय
डाक्टर नर्स नदारद थे, स्वीपर ने कराया प्रसव, नवजात की मौत, छत्तीसगढ़ में भगवान भरोसे अस्पताल

