ETV Bharat / state

नरसिंहपुर में पति की हैवानियत, पत्नी ने चाय बनाने से किया मना तो रेत डाला गला

नरसिंहपुर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और वारदात के समय पहने कपड़े किए बरामद.

HUSBAND KILLED HIS WIFE NARSINGHPUR
नरसिंहपुर पुलिस का सनसनीखेज खुलासा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : January 3, 2026 at 3:59 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नरसिंहपुर: एक महिला को अपने पति को चाय बनाने के लिए मना करना जानलेवा साबित हुआ. चाय नहीं मिलना पति को इस कदर नागवार गुजरा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर डाली. नरसिंहपुर में दिसंबर में हुई एक सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को कोतवाली थाना पुलिस ने सुलझा लिया है. जांच में पता चला कि महिला के पति ने उसकी हत्या की थी. मामले में कोतवाली पुलिस ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

नरसिंहपुर नगर के बजरंग वार्ड की घटना, जांच के लिए पुलिस ने गठित की विशेष टीम

बीते माह नरसिंहपुर नगर के बजरंग वार्ड में लता सोनी की उनके घर के ऊपर वाले कमरे में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली वहां पहुंची और हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीम गठित की गई, जिसने शहर, रेलवे स्टेशन, नर्मदा घाटों और आसपास के इलाकों में लगातार सर्च अभियान चलाया और सीसीटीवी फुटेज खंगाले.

गौरव चाटे, थाना प्रभारी कोतवाली थाना, नरसिंहपुर (ETV Bharat)

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मृतका का पति मनोज सोनी शहर के आसपास देखा गया है. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस ने नरसिंहपुर–करेली मार्ग स्थित सिद्ध बाबा मंदिर के पीछे खेत से आरोपी को हिरासत में में ले लिया.

आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और वारदात के समय पहने कपड़े बरामद

पूछताछ में आरोपी मनोज ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसकी पत्नी उसे काम न करने और घर जमाई होने को लेकर लगातार ताने देती थी. जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था.घटना वाली रात आरोपी ने पत्नी को चाय बनाने को कहा. पत्नी द्वारा चाय बनाने से मना करने पर गुस्से में आकर आरोपी ने सोती हुई पत्नी के गले पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और वारदात के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं.