ETV Bharat / state

मेरी पत्नी का यूट्यूबर शादाब जकाती से अफेयर, जान का खतरा... थाने में रोते हुए की शिकायत, ईरम का जवाब- पैसों के लिए जाती हूं

इंचौली थाने में पति का रोते हुए वीडियो सामने आया है. मामले में एसएसपी ने सीओ को जांच के आदेश दिए हैं.

पति खुर्शीद ने पत्नी और शादाब जकाती पर लगाए गंभीर आरोप.
पति खुर्शीद ने पत्नी और शादाब जकाती पर लगाए गंभीर आरोप. (Photo Credit; Social Media)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 2, 2026 at 9:43 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मेरठ : 10 रुपये वाला बिस्कुट कितने का है जी... पूछकर सोशल मीडिया पर पहचान बनाने वाले यूट्यूबर शादाब जकाती फिर विवादों में हैं. उनके साथ रील बनाने वाली महिला के पति ने गंभीर आरोप लगाए हैं. इंचौली थाने में महिला के पति ने रोते हुए कहा कि पत्नी से उसे जान का खतरा है. वह जान से मारने की धमकी दे रही है. पति की मौखिक शिकायत पर एसएसपी ने सीओ को जांच के आदेश दिए हैं. थाने में पुलिसकर्मियों के सामने फूट-फूटकर रोने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यूट्यूबर शादाब जकाती के साथ रील बनाने वाली ईरम के पति खुर्शीद ने पुलिस से खुद और अपने बच्चों की सुरक्षा की गुहार लगाई है. खुर्शीद ने कहा, मेरी पत्नी बिना बताए घर से चली जाती है और यूट्यूबर शादाब जकाती के साथ वीडियो बनाने के बहाने कई-कई दिनों तक बाहर रहती है. पत्नी ईरम शादाब के कहने पर धमकाती है, गालियां देती है और बार-बार तलाक व थाने की धमकी देती है.

पत्नी को मेरी परवाह नहीं : खुर्शीद ने कहा, मैं हार्ट पेशेंट हूं. मेरी तबीयत अक्सर खराब रहती है, इसके बावजूद ईरम मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है. मेरी बीवी को मेरी कोई परवाह नहीं है. शादी के बाद भी उसके कई लोगों से अफेयर रहे, मैंने सबकुछ नजरअंदाज किया. अब यह जकाती के साथ लगी हुई है. जकाती इसे तीन-तीन, चार-चार दिन के लिए ले जाता है. मैंने रोका तो कहने लगी, तू मर जा, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता.

ईरम ने दिया जवाब : वहीं खुर्शीद की पत्नी ईरम ने सभी आरोपों को सिरे से खारीज किया है. एक वीडियो जारी कर ईरम ने कहा, शादाब जकाती एक कलाकार है और वह एक कलाकार के तौर पर शादाब के साथ जुडी है. पति आए दिन मारपीट करता है. गंदी गालियां देता है. खुर्शीद तीन बार तलाक तलाक बोल चुका है. अब मैं भी उससे अलग ही रहना चाहती हूं.

अपनी मर्जी से कर रही काम : ईरम ने कहा, मैं शादाब के साथ वीडियो बनाती हूं, उसका पैसा मिलता है. इसमें कोई गलत बात नहीं है. मेरे पति को यही बर्दाश्त नहीं हो रहा. वह मुझे मारता था, गालियां देता था. मैं अपने बच्चों का पेट पालने के लिए काम कर रही हूं. शादाब जकाती मुझे न तो जबरदस्ती कहीं ले जाता है और न ही वीडियो बनाने का दबाव डालता है. मैं अपनी मर्जी से जाती हूं, अपनी मर्जी से काम करती हूं.

मामले में एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि मामले में कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं मिली है. एक व्यक्ति थाने आया था और रोते हुए शिकायत की थी. मामले में सीओ को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें : वाराणसी में चार जनवरी से नेशनल बॉलीबॉल टूर्नामेंट; सिगरा स्टेडियम में देशभर से 1200 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, 41 साल से चैंपियनशिप का था इंतजार