झज्जर में होली से पहले मर्डर: आपसी विवाद में पति ने कर दी पत्नी की हत्या, दाग दी आठ गोलियां
झज्जर में होली से पहले पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी.

Published : March 3, 2026 at 1:58 PM IST
झज्जर: जिले के बिरधाना गांव में होली से पहले दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां आपसी विवाद में संजय नाम के शख्स ने अपनी पत्नी अंजलि पर आठ गोलियां दाग दी. पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया.
मौके पर पहुंची पुलिस: इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रारंभिक जांच में पता चला कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने पत्नी की हत्या कर दी.
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड: पुलिस की मानें तो आरोपी संजय के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह इसी साल जनवरी में जमानत पर जेल से बाहर आया था. पुलिस अब उसके पुराने रिकॉर्ड की जांच कर रही है, ताकि उसकी मानसिक और कानूनी स्थिति समझी जा सके.
विशेष टीम गठित: इस पूरे मामले में एसीपी अनिल कुमार ने बताया कि, "सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है. जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा. पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है, ताकि हत्या के पीछे की वजह सामने आ सके." वहीं, इस घटना के बाद पूरे बिरधाना गांव में दहशत का माहौल है. मृतका के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम के बाजारों में दिखी होली की रौनक, ऑर्गेनिक रंगों की बढ़ी डिमांड, डॉक्टरों ने दी ये खास सलाह

