ETV Bharat / state

पत्नी के फोन कॉल्स से परेशान पति ने की उसकी हत्या, फिर कर ली खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

कुरुक्षेत्र के लाडवा में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली.

Kurukshetra Ladwa murder case
पत्नी के फोन कॉल्स से परेशान पति ने की उसकी हत्या (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : January 5, 2026 at 2:08 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र के लाडवा कस्बे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां रणजीत सिंह उर्फ रणदीप ने अपनी पत्नी निशा की हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद भी खुदकुशी कर ली. घटना बीती देर रात की है. सूचना पाकर पुलिस ने सुबह दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

पत्नी की हत्या के बाद की खुदकुशी: स्थानीय लोगों की मानें तो रणदीप अपनी पत्नी के बार-बार कॉल आने से परेशान था. इसलिए उसने रविवार रात पहले पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद खुदकुशी कर ली. घटना के समय उनके दो बच्चे घर में मौजूद थे.

पति ने की पत्नी की हत्या (ETV Bharat)

सरपंच प्रतिनिधि की प्रतिक्रिया: दबखेड़ा गांव के सरपंच प्रतिनिधि स्वर्ण सिंह ने बताया कि, "जैसे ही गांव वालों को घटना की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत पुलिस को बुलाया. पुलिस ने मौके पर जाकर पत्नी का शव कब्जे में लिया और गोताखोर प्रगट सिंह की मदद से पति का शव जोहड़ से बाहर निकाला. पति पत्नी से तलाक लेना चाहता था. कल रात पत्नी ने कई बार उसे कॉल भी किया था. इसके बाद सुबह इसकी हमें जानकारी मिली. दोनों के दो बेटे हैं."

जांच में जुटी पुलिस: इस बारे में लाडवा थाना प्रभारी जगदीश सिंह ने बताया कि, "पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में ले लिया. प्राथमिक जांच में पाया गया कि पत्नी निशा के पास किसी विदेशी नंबर से काल आया था. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है."

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 लाख के इनामी अंतर्राज्यीय बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली