ETV Bharat / state

वाराणसी में घरेलू विवाद के चलते पति ने की आत्महत्या, पत्नी ने भी जान देने की कोशिश की

एसीपी डॉ. ईशान सोनी ने बताया संदीप प्रजापति ने सुसाइड किया है. उसकी पत्नी ने भी आत्महत्या की कोशिश की थी. इलाज चल रहा है.

Photo Credit: ETV Bharat
घरेलू विवाद के चलते सुसाइड. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 24, 2026 at 10:09 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

वाराणसी: मामूली घरेलू विवाद में पति ने आत्महत्या की ,तो दूसरी तरफ पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची. पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा. पति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के सोनिया निवासी संदीप प्रजापति (40) पुत्र स्वागीय रामदास प्रजापति गुजराती गली के सामने रहते थे.

संदीप दुकान से घर खाना खाने पहुंचा था: वह सोनिया में पान की दुकान से पिछले 10 सालों से चला जीवन यापन कर रहे थे. मंगलवार दोपहर संदीप दुकान से घर खाना खाने के लिए गये, तो वहां पर उनकी पत्नी से अनबन हो गई. इसके बाद वह घर के ऊपर बने रूम में चले गये. वहां पर उन्होंने आत्महत्या कर ली.

संदीप की लाश देखकर बदहवास हुई पत्नी: संदीप की कुछ देर बाद आवाज नहीं आने पर पत्नी अनीता को अनहोनी की आशंका हुई. वह देखने गई, तो उसके होश उड़ गए. अनीता ने पति संदीप की लाश देखी तो वह चिल्लाने लगी. इसके बाद उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया. इससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. सूचना मिलते ही मौके पर एसीपी डॉ. ईशान सोनी सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा, फॉरेंसिक टीम सहित पुलिस मौके पर पहुंची.

जिला मंडलीय चिकित्सालय में पत्नी का इलाज: पुलिस ने अनीता की हालत नाजुक देखकर उसे गाड़ी से जिला मंडलीय चिकित्सालय उपचार के लिए भेजा. वहां उसका उपचार चल रहा है. दोनों को 3 बच्चे हैं. इनमें दो बेटे और एक छोटी बेटी है. अनिता प्रजापति और संदीप में पिछले कुछ सालों से नहीं बन रही थी. इस कारण पारिवारिक कलह होता था. एसीपी डॉक्टर ईशान सोनी ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने के बाद आगे की विधि कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- कानपुर में बनेगा 4 लेन एलिवेटेड काॅरिडोर; 988 करोड़ की मिली मंजूरी, जाम से मिलेगी राहत