लखनऊ में दहेज के लिए पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार, चार महीने पहले ही हुई थी शादी
आरोप-दहेज नही मिलने पर पति ने दुपट्टे से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : July 6, 2026 at 8:59 PM IST
लखनऊ: राजधानी के इंदिरानगर इलाके में दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी चार पहिया वाहन के लिए लगातार पत्नी को प्रताड़ित कर रहा था.
एसीपी गाजीपुक अमित कुमार पांडे के अनुसार, बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक ओझा ने सोमवार को इंदिरा नगर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई. जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी बहन को उसका पति कमलकांत मिश्रा अपने परिजनों के साथ मिल कर दहेज के लिए परेशान कर रहा था. आरोपी चार पहिया वाहन की मांग कर रहा था, मांग पूरी नही होने पर आरोपी ने उसकी बहन की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी है.
घटना की गंभीरता से देखते हुए इंदिरानगर पुलिस ने सोमवार दोपहर खुर्रमनगर, पिकनिक स्पॉट गेट से हत्यारोपी कमलकांत मिश्रा (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला है और लखनऊ के इंदिरानगर स्थित मानस इन्क्लेव में किराये पर रहता था.
चार महीने पहले दोनों की शादी हुई थी. इसके बाद से कमलकांत-पत्नी के साथ लखनऊ में रह रहा था. इस दौरान पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद, कमलकांत के ससुराल वालों ने उस पर और उसके परिवार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस ने कमलकांत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
कमल कांत मिश्रा ने अपने बयान में बताया कि वह अपनी पत्नी को लेकर कश्मीर घूमने जाने वाला था. प्लेन की टिकट नही मिलने पर ट्रेन का टिकट कराया था. इसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया. जिसके बाद पत्नी ने सुसाइड कर लिया.
एसीपी गाजीपुर अमित कुमार पांडे ने बताया कि मृतक महिला के परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है, जिसमें एंटी मार्टम इंजरी दिखाई गई है. फिलहाल आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
ये भी पढ़ें: हापुड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, छह माह पहले हुआ था निकाह, जांच में जुटी पुलिस

