ETV Bharat / state

4 मई को शादी, 2 महीने बाद आत्महत्या.. मसौढ़ी में बंद कमरे में मिला पति-पत्नी का शव

मसौढ़ी में घर से पति-पत्नी का शव मिलने से सनसनी मच गई है. प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला नजर आ रहा है. पढ़ें खबर-

masaurhi husband wife dead
पटना पति पत्नी आत्महत्या (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : July 7, 2026 at 8:38 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

मसौढ़ी: राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी अनुमंडल के लहसुना थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसडीह गांव में सोमवार शाम को एक नव विवाहित जोड़े की मौत की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. कहा जा रहा है कि दोनों ने आत्महत्या की है. मृतकों की पहचान टोनी पासवान (25 वर्ष) पुत्र नागेंद्र पासवान और उनकी पत्नी सलोनी कुमारी (25 वर्ष) पुत्री कुणाल पासवान के रूप में हुई है. सलोनी महजपुरा थाना क्षेत्र के विक्रम की निवासी थी.

4 मई को शादी.. 63 दिन बाद आत्यहत्या : परिवार के सदस्यों ने बताया कि, दोनों की शादी 4 मई को हुई थी. शादी के महज दो महीने यानी 63 दिन बाद यह दुखद घटना सामने आई है. परिवार के अन्य सदस्य बाजार गए हुए थे. लौटने पर जब उन्होंने यह नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए. घटना की सूचना मिलते ही पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया.

masaurhi husband wife dead
मसौढ़ी के एक कमरे में मिला पति-पत्नी का शव (ETV Bharat)

पारिवारिक कलह या कुछ और... ? : पुलिस और परिजनों के अनुसार दोनों के बीच शादी के बाद आपसी मनमुटाव और छोटे-छोटे झगड़ों की बात सामने आ रही है. परिवार वाले इस बात से बेहद आहत हैं कि नई-नई शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत में ही दोनों इस फैसले तक पहुंच गए. टोनी के पिता नागेंद्र पासवान ने बताया कि उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो दोनों ने यह कदम उठा लिया.

"मुझे तो कुछ समझ में ही नहीं आ रहा है कि आखिर इन दोनों के बीच क्या हुआ. नई-नई शादी हुई है, अभी जिंदगी का पहला पड़ाव ही शुरू किया था कि दोनों ने आत्महत्या कर लिया है. हम बहुत आहत हैं."-नागेंद्र पासवान, मृतक के पिता

लोग पूछ रहे.. आखिर क्या हुआ?: मौके पर पहुंचे दोनों परिवारों के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है. सलोनी के परिजन भी गांव पहुंच गए हैं. पूरे गांव में शोक की लहर है. लोग इस घटना पर हैरानी जता रहे हैं कि इतनी कम उम्र में और शादी के इतने कम समय में दोनों ने जीवन से हार मान ली.

masaurhi husband wife dead
मसौढ़ी अनुमंडल के लहसुना थाना क्षेत्र की घटना (ETV Bharat)

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी : लहसुना थाना पुलिस और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कन्हैया कुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची. दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है और परिवार के सदस्यों से पूछताछ जारी है.

क्या कहती है पुलिस: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि पूरी घटना की विस्तृत जांच की जा रही है. फिलहाल प्राथमिक जानकारी के आधार पर पारिवारिक कलह ही मुख्य कारण लग रहा है. पुलिस दोनों पक्षों से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी और सही तथ्यों को सामने लाएगी.

"पूरी घटना की छानबीन की जा रही है. फिलहाल ऐसा लग रहा है कि पारिवारिक कलह में दोनों ने आत्महत्या कर लिया है. लड़का और लड़की पक्ष के परिवार भी आए हुए हैं. पूरे मामले की जांच की जा रही है."-कन्हैया कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी

नोट: अगर आपको या आपके किसी जानकार को आत्महत्या के विचार आ रहे हों, तो तुरंत किसी से बात करें. किसी विश्वसनीय व्यक्ति (परिवार, दोस्त, शिक्षक) से अपनी भावनाएं साझा करें. अकेलेपन को कम करने से विचारों में बदलाव आता है.

भारत की प्रमुख हेल्पलाइन (24x7 उपलब्ध):

राष्ट्रीय टेली मानस स्वास्थ्य हेल्पलाइन: 14416 या 1800-891-4416

KIRAN (मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन): 1800-599-0019

AASRA: 9820466726 (मुंबई आधारित, देशभर में मदद)

Vandrevala Foundation: 1860-266-2345 या 9999-666-555

आपातकाल के लिए 112 (पुलिस/एम्बुलेंस)

ये भी पढ़ें-

शादी नहीं होने से परेशान थी लड़की, डिप्रेशन में की आत्महत्या

दो बेटियों के साथ महिला ने की आत्महत्या, पति से विवाद के बाद उठाया कदम

'सॉरी माय फैमली..' पत्नी के प्रेम संबंध से परेशान युवक ने की आत्महत्या, शादी के 6 महीने बाद उठाया खौफनाक कदम