ETV Bharat / state

सोनीपत में पति-पत्नी ने किया सुसाइड, 2 साल पहले की थी लव मैरिज

हरियाणा के सोनीपत के कबीरपुर में पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली है जिससे इलाके में हड़कंप का माहौल है.

Husband and wife have committed suicide in Kabirpur Sonipat
सोनीपत में पति-पत्नी ने किया सुसाइड (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : September 2, 2026 at 8:18 PM IST

|

Updated : September 2, 2026 at 8:29 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत के कबीरपुर में एक पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली है. इस सनसनीखेज घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. फिलहाल सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भेज दिया है. वहीं सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दोनों ने लव मैरिज की थी : मिली जानकारी के अनुसार, मृतक ऋतिक गन्नौर के गांव तेवड़ी का रहने वाला था, जबकि उसकी पत्नी सिमरन गांव राठधाना की निवासी थी. दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और दोनों ने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था. 2024 में दोनों ने शादी की थी ताकि अपने जीवन में खुशी-खुशी रह सके लेकिन ये खुशियां ज्यादा दिन नहीं चल सकी और आज इन खुशियों पर विराम लग गया. सिमरन और उसके पति ऋतिक ने खुदकुशी करते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

सोनीपत में पति-पत्नी ने किया सुसाइड (ETV Bharat)

आत्महत्या की वजह का नहीं हुआ खुलासा : फिलहाल, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. ऋतिक और सिमरन सोनीपत के कबीरपुर में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रह रहे थे. परिजनों का कहना है कि आत्महत्या के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है, लेकिन सुबह ही उन्होंने भाई से किसी नई दुकान के बारे में बात की थी और जब फोन नहीं उठाया तो वो घर पर आया तो ढूंढने पर उनके शव मिले. सदर पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

पुलिस कर रही मामले की जांच : मामले में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता रवींद्र कुमार ने बताया कि कबीरपुर में एक पति पत्नी ने फांसी का आत्महत्या कर ली है. सूचना के बाद सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. परिजनों की शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : कुरुक्षेत्र में पत्नी ने चाकू मारकर पति को उतारा मौत के घाट, फिर की खुदकुशी की कोशिश

ये भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी शीलू बल्हारा पुलिस हिरासत में, पत्नी के आत्महत्या मामले में FIR दर्ज

ये भी पढ़ें : गुरुग्राम में छत्तीसगढ़ के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने गर्लफ्रेंड की चाकू से हत्या की, खुद भी की खुदकुशी

Last Updated : September 2, 2026 at 8:29 PM IST