दिल्ली में बारिश के बाद उमस भरी गर्मी ने किया सभी को परेशान, जाने कैसा रहेगा मौसम ?
दिल्ली-एनसीआर में अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश की आशंका नहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना

Published : August 30, 2026 at 8:27 AM IST
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के लिए फिलहाल मौसम अपेक्षाकृत राहत भरा रहने का अनुमान है. आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना नहीं है. इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार कल शनिवार को शहर के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.वहीं, अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
आज कैसा रहेगा राजधानी का मौसम: मौसम विभाग पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. दिल्ली-एनसीआर में रविवार को तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है. साथ ही बहुत ज्यादा गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की गई है. सुबह 6 बजे से ही तापमान अब तेजी से बढ़ रहा है.
31 अगस्त को मौसम में नमी और बढ़ेगी: इस समय न्यूनतम तापमान 28 डिग्री बना हुआ है. फिलहाल बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है. महीने के आखिरी दिन यानी 31 अगस्त को मौसम में नमी और बढ़ जाएगी. इस दिन तापमान 36 डिग्री से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि आर्द्रता का स्तर 85 से 70 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है.
वायु गुणवत्ता सूचकांक पर एक नजर: केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह 7 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 117 अंक पर बना हुआ है, जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 108, गुरुग्राम में 133, गाजियाबाद में 115, ग्रेटर नोएडा में 122 और नोएडा में 118 अंक पर बना हुआ है. राजधानी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI लेवल 100 से ऊपर और 200 के बीच में बना हुआ है. जबकि कुछ इलाकों में AQI लेवल 100 से नीचे बना हुआ है.
ये भी पढ़ें :

