ETV Bharat / state

सैलानियों को खूब भाता है देवघर का ये टूरिस्ट स्पॉट, नए साल से पहले लोगों की उमड़ने लगी भीड़

देवघर में कई ऐसी जगहें हैं जो पूरे भारत में मशहूर हैं. नए साल के मौके पर पर्यटक इन जगहों पर खासकर घूमने आते हैं.

TOURIST DESTINATIONS IN DEOGHAR
पर्यटन स्थलों पर लोगों की भीड़ (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 30, 2025 at 11:48 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

देवघर: आज से दो दिन के बाद नए साल का आगमन शुरू हो जाएगा. नए साल को लेकर अभी से ही लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है. पर्यटन स्थल, वॉटर फॉल, डैम जैसे जगहों पर खास भीड़ देखने को मिल रही है. वहीं, अगर देवघर जिले की बात करें तो यहां पर कई ऐसे पिकनिक स्पॉट हैं, जहां पूरे भारतवर्ष से लोग पहुंचते हैं.

कपकपाती ठंड के बीच भी पिकनिक स्पॉट पर लोगों की भीड़ में कोई कमी नहीं हो रही है. त्रिकुट पहाड़ और नंदन पहाड़ पर सबसे ज्यादा पर्यटक घूमने आते हैं. इसके अलावा भी कई ऐसे स्थान हैं, जहां पर पर्यटकों की काफी भीड़ होती है. असम से पहुंचे पर्यटक अभिजीत ने कहा कि देवघर एक ऐसा शहर है, जहां पर कई पिकनिक स्पॉट हैं. इसके अलावा यहां पर घूमने के लिए भी कई अच्छे स्थान हैं, जो लोगों को काफी आकर्षित करते हैं. वहीं, यूपी से नंदन पहाड़ घूमने आए एक पर्यटक ने कहा कि देवघर के बारे में काफी सुना है. यहां पर द्वादश ज्योतिर्लिंग के साथ-साथ कई ऐसे स्थान हैं जहां का दृश्य काफी मनोरम है.

पर्यटक और कर्मचारी से बातचीत करते संवाददाता (Etv Bharat)

भूत बंगला और मछली घर बच्चों का आकर्षण का केंद्र

पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से भी कई इंतजाम किए गए हैं. प्रशासन की तरफ से पर्यटक स्थलों पर बच्चों के लिए झूले और वोटिंग की व्यवस्था करवाई गई है. इसके अलावा भूत बंगले और मछली घर भी बच्चों को काफी आकर्षित कर रहे हैं. वहीं, देवघर के कई ऐसे बड़े होटल हैं, जो नए साल को लेकर अभी से ही तैयारियां कर ली हैं. देवघर के आसपास जैसे बुढ़ई पहाड़ और मधुपुर में भी पर्यटकों की काफी भीड़ देखने को मिलती है.

TOURIST DESTINATIONS IN DEOGHAR
पर्यटकों के लिए सजाए गए होटल (Etv Bharat)

सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

गौरतलब है कि देवघर देशभर में एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल के रूप में जाना जाता है. ऐसे में भारत के साथ-साथ विदेशों से भी पर्यटक देवघर में घूमने के लिए पहुंचते हैं. नए साल को देखते हुए जिले में पुलिस प्रशासन की तरफ से भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है. जिले के एसपी सौरभ कुमार की तरफ से ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर खास निर्देश दिए गए हैं. साथ ही नए साल के मौके पर पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती भी की गई है.

TOURIST DESTINATIONS IN DEOGHAR
बोटिंग करते पर्यटक (Etv Bharat)

प्रशासन की लोगों से अपील

नए साल के मौके पर जिला प्रशासन की तरफ से लोगों से अपील की गई है कि जो भी लोग पर्यटन स्थलों पर घूमने आते हैं, उसे स्वच्छ रखें. अपनी जिम्मेदारियां को निभाते हुए मनोरम दृश्य का आनंद लें ताकि आने वाले सालों में अगली पीढ़ी को भी यह आनंद मिलता रहे.

ये भी पढ़ें:

लोगों का मन मोह रहा लोहरदगा का धरधरिया जलप्रपात, नए साल पर पिकनिक मनाने पहुंच रहे पर्यटक

पतरातू वैली और डैम में प्रकृतिक का खूबसूरत नजारा, साइबेरियन बर्ड्स की अठखेलियां बना रहीं पर्यटकों को दीवाना

लोहरदगा के नंदगांव की वादियों में खींचे चले आते हैं पर्यटक, सालों भर रहता है गुलजार