ETV Bharat / state

सोमवार को जारी होगी HTET Answer Key, सिलेबस बदले जाने से अभ्यार्थियों में नाराजगी

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) Answer Key सोमवार को जारी किया जायेगा. इससे अभ्यार्थी अपने स्कोर का अंदाजा लगा सकेंगे.

HTET ANSWER KEY
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : July 5, 2026 at 2:28 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

भिवानी/कुरुक्षेत्र: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के दूसरे दिन रविवार को प्रदेशभर में लेवल-1 (पीआरटी) और लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षाएं शांतिपूर्ण और कड़े सुरक्षा पहरे के बीच संचालित की गई. परीक्षा के सफल आयोजन के बाद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन शंकर लाल धपूड़ ने परीक्षार्थियों के लिए एक बड़ा अपडेट देते हुए बताया कि "सोमवार, 6 जुलाई को परीक्षा की आंसर की जारी कर दी जाएगी."

टीजीटी में सबसे ज्यादा परीक्षार्थियों ने भाग लिया: बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि "रविवार को परीक्षा दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित की गई. सुबह के सत्र प्रात: 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक लेवल-2 यानी टीजीटी के लिए परीक्षा हुई, जिसमें सबसे ज्यादा परीक्षार्थियों ने भाग लिया. वहीं, सायंकालीन सत्र दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक लेवल-1 यानी पीआरटी की परीक्षा संचालित की गई. सुबह और शाम के सत्रों को मिलाकर कुल एक लाख 62 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे."

सोमवार को जारी होगा HTET Answer Key (ETV Bharat)

लेवल-2 में एक लाख 19 हाजर 141 परीक्षार्थी हुए शामिलः बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि "लेवल-2 की परीक्षा प्रदेश भर के 383 परीक्षा केंद्रों पर संचालित हुई, जिसमें एक लाख 19 हाजर 141 परीक्षार्थी बैठे और लेवल-1 की परीक्षा 139 केंद्रों पर प्रदेश भर में संचालित हुई, जिसमें 43 हजार 62 परीक्षार्थी शामिल हुए.

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजामः बोर्ड चेयरमैन शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि "नकल रहित और पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा बोर्ड और जिला प्रशासन द्वारा प्रदेशभर के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. केंद्रों पर जैमर, बायोमेट्रिक हाजिरी और सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी रखी गई. पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ उड़नदस्तों ने भी परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया."

आंसर-की अभ्यार्थी दर्ज करा सकेंगे आपत्तियांः उन्होंने बताया कि "एचटेट का आयोजन पूरी तरह सफल और शांतिपूर्ण रहा है. परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए 6 जुलाई सोमवार को एचटेट परीक्षा की आंसर की अपलोड कर दी जाएगी. आंसर-की जारी होने के बाद विद्यार्थियों को इस पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा. विद्यार्थियों से प्राप्त आपत्तियों की गहनता से जांच करने के लिए विषय विशेषज्ञों की एक कमेटी फैसला लेगी. एक्सपर्ट्स के निर्णय के आधार पर ही अंतिम परिणाम का रास्ता साफ होगा. साथ ही उन्होंने बताया कि एचटेट परीक्षा का परिणाम भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा.

सहायक जिला न्यायवादी परीक्षा (ETV Bharat)

परीक्षार्थी बोले 40 परसेंट यूपीएससी का सिलेबस, एक माह में कवर करना मुश्किल: हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आज सहायक जिला न्यायवादी परीक्षा आयोजित करवाई जा रही है. दूसरे जिलों से परीक्षा देने के लिए पहुंचे परीक्षार्थी मनीषा ने कहा कि वह चंडीगढ़ से आई है. सेकंड अटेम्प्ट में वह एग्जाम दे रही है. काफी अच्छी तैयारी है लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद सिलेबस चेंज किया गया है जिसके चलते उनका काफी समस्या हो रही है. इसमें एक महीने में कंप्लीट करना मुश्किल हुआ है. इसमें 40% यूपीएससी का सिलेबस दिया जा रहा है इसके चलते तैयारी करने में मुश्किल हुई है.

HARYANA TEACHER ELIGIBILITY TEST
परीक्षार्थी बोले 40 परसेंट यूपीएससी का सिलेबस (ETV Bharat)

दूसरे सब्जेक्ट को सिलेबस में डालना ठीक नहीं: फतेहाबाद से पेपर देने के लिए आई परीक्षार्थी ममता ने कहा कि पेपर की काफी अच्छी तैयारी है जो पेपर 2 नवंबर को होना था. वह अब जुलाई में हो रहा है इसलिए थोड़ी निराशा जरूर है क्योंकि कोर्ट केस के बाद ही काफी समय बाद ही है पेपर हुआ है. हालांकि उन्होंने पेपर के नए पैटर्न पर भी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि "उनकी लीगल लाइन है तो ऐसे में दूसरे सब्जेक्ट को उनके सिलेबस में डालना ठीक नहीं है. इससे उनका काफी परेशानी हुई है.

ये भी पढ़ें-
आज HTET एग्जाम का दूसरा दिन, 1.60 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल, लेवल-3 परीक्षा में कई जगह हुआ विवाद

हरियाणा में HTET लेवल-3 एग्जाम संपन्न, कड़ी चेकिंग के बीच बाल तक खुलवाए गए, रेवाड़ी में परीक्षार्थियों का हंगामा

238 परीक्षा केंद्रों पर आज HTET लेवल-3 का एग्जाम, 2.33 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने किया आवेदन