ETV Bharat / state

HRTC का यात्रियों को न्यू ईयर गिफ्ट, अब वोल्वो बसों में यात्रियों को मिलेंगे कंबल

HRTC की लग्जरी वोल्वो बसों में यात्रियों को 1 जनवरी से कंबल की सुविधा दी जा रही है.

HRTC provide Blankets Volvo buses
हिमाचल में एचआरटीसी वोल्वो बस (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : January 1, 2026 at 8:51 PM IST

|

Updated : January 1, 2026 at 10:25 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

धर्मशाला: एचआरटीसी ने नए साल पर यात्रियों को खास गिफ्ट दिया है. अब एचआरटीसी की वोल्वो बसों में यात्रियों को कंबल सुविधा भी मिलेगी. एचआरटीसी मंडल धर्मशाला ने नववर्ष पर इस सुविधा की शुरुआत की है. इसके साथ ही धर्मशाला मंडल ने अपने बेड़े और सेवाओं का विस्तार भी किया है.

एचआरटीसी का यात्रियों को न्यू ईयर गिफ्ट

एचआरटीसी ने वोल्वो बसों में कंबल सुविधा शुरू करके यात्रियों को न्यू ईयर का गिफ्ट दिया है. एचआरटीसी धर्मशाला के डीएम पंकज चड्डा ने कहा कि, "कड़ाके की ठंड को देखते हुए निगम का यह फैसला यात्रियों के लिए न्यू ईयर गिफ्ट साबित होगा. नए साल के इस तोहफे से धर्मशाला, कांगड़ा और चंबा क्षेत्र के लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. हमारा प्रयास है कि इस नए साल में यात्रियों को न केवल बेहतर बसें मिलें, बल्कि उन्हें घर जैसा आराम भी मिले. वोल्वो में कंबल की सुविधा और नए रूटों का विस्तार इसी दिशा में हमारा एक प्रयास है."

HRTC बेड़े और सेवाओं में विस्तार

डीएम ने बताया कि, धर्मशाला मंडल ने अपने बेड़े और सेवाओं का विस्तार कर कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है. धार्मिक रूट्स का विस्तार करते हुए चामुंडा से श्री वृंदावन (हिमधारा) और नादौन से दिल्ली के बीच सीधी वोल्वो सेवा की शुरुआत की गई है. मैक्लोडगंज से दिल्ली के लिए नई वोल्वो बसें और दिल्ली एयरपोर्ट के लिए सीधी बस सेवा का तोहफा दिया है. यात्रियों की सुरक्षा और आराम के लिए बेड़े में 6 नई वोल्वो बसें शामिल की गई हैं.

एचआरटीसी बेड़े में 6 नई वोल्वो बसें शामिल

  1. चामुंडा से श्री वृंदावन (हिमधारा) और नादौन से दिल्ली के बीच सीधी वोल्वो सेवा
  2. मैक्लोडगंज से दिल्ली के लिए नई वोल्वो बसें
  3. पालमपुर, जसूर, नगरोटा बगवां और धर्मशाला में 2.35 करोड़ रुपए की लागत से चार्जिंग स्टेशन तैयार

इन्फ्रास्ट्रक्चर में भी नया साल, नई रफ्तार

डीएम ने कहा कि, सिर्फ बसें ही नहीं, बल्कि धर्मशाला मंडल ने बुनियादी ढांचे को भी मजबूती दी है. पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पालमपुर, जसूर, नगरोटा बगवां और धर्मशाला में 2.35 करोड़ रुपए की लागत से चार्जिंग स्टेशन तैयार किए गए हैं. चंबा और पालमपुर में बहुमंजिला पार्किंग का काम जोरों पर है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

धर्मशाला मंडल की उपलब्धियों का सफर

666 बसों का बेड़ा अब 767 विभिन्न रूटों पर दौड़ रहा है. 41,000 से अधिक लोगों को स्मार्ट, ग्रीन और सम्मान कार्ड के जरिए रियायती यात्रा का लाभ मिल रहा है. जयसिंहपुर में नए क्षेत्रीय कार्यालय और बस संस्थान के बनने से परिवहन सेवाओं में और सुधार आएगा.

ये भी पढ़ें: देव परंपरा का भव्य दृश्य, देवता साहेब छतरखंड पंचवीर के जन्मोत्सव पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ये भी पढ़ें: साल के पहले दिन जाखू मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 108 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा के दर्शन को पहुंचे पर्यटक

Last Updated : January 1, 2026 at 10:25 PM IST