ETV Bharat / state

NEET परीक्षा के अभ्यर्थी को मिलेगी मुफ्त बस सेवा, HRTC ने की तैयारी

21 जून 2026 को NEET परीक्षा में आयोजित होगी. HRTC की साधारण बसों में अभ्यर्थी निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे.

HRTC बस
HRTC बस (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : June 19, 2026 at 5:48 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के एमडी निपुण जिंदल ने बताया कि 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-2026) में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने और इसके बाद अपने घर लौटने के लिए एचआरटीसी की साधारण बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी.

एचआरटीसी एमडी ने कहा कि यह निर्णय राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. अभ्यर्थी अपने ‘नीट-2026 प्रवेश पत्र’ को पहचान पत्र, निवास स्थान तथा परीक्षा केंद्र के प्रमाण के रूप में प्रस्तुत कर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे.

उन्होंने बताया कि यह सुविधा अभ्यर्थी के निवास स्थान से परीक्षा केंद्र तक ‘एक बार आने और एक बार वापस लौटने’ की यात्रा के लिए उपलब्ध होगी. यह रियायत ‘20 जून से 22 जून, 2026 (दोनों दिन)’ तक मान्य रहेगी.
उन्होने बताया कि निःशुल्क यात्रा सुविधा केवल एचआरटीसी की ‘साधारण बसों’ में ही उपलब्ध होगी. सुविधा के दुरुपयोग को रोकने के लिए बस परिचालकों को रियायत के अंतर्गत की गई यात्राओं का आवश्यक विवरण अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर अंकित करने के निर्देश दिए गए है.

उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के सभी इकाई अधिकारियों को इन आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और रियायत का लाभ उठाने वाले विद्यार्थियों का समुचित रिकॉर्ड बनाए रखने के निर्देश जारी किए गए हैं. एमडी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य नीट अभ्यर्थियों को राहत प्रदान करना और परीक्षा के लिए उनकी यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाना है.

ये भी पढ़ें: हिमाचल के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में सिर्फ 18 फीसदी महिलाओं का घरों पर स्वामित्व, 67% महिलाएं नहीं पढ़ पातीं भूमि दस्तावेज