HPSC ने लेक्चरर पद के लिए जारी की परीक्षा की तारीख, इस लिंक पर डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
HPSC ने लेक्चरर के विभिन्न पदों की परीक्षा के लिए 19 से 21 जनवरी की तारीख तय कर ली है. पूरी जानकारी यहां जानें.


Published : January 8, 2026 at 1:48 PM IST
पंचकूला: हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न विषयों के लेक्चरर पदों के लिए विषय ज्ञान परीक्षा की घोषणा कर दी गई है. आयोग द्वारा उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों के विषयों संबंधी परीक्षा की तिथि की जानकारी सार्वजनिक की गई है. साथ ही उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने बारे भी कहा गया है.
- विज्ञापन संख्या पद का नाम और विभाग परीक्षा की तिथि
1. 75/2024 उच्च शिक्षा विभाग (तकनीकी शिक्षा निदेशालय) में सिविल इंजीनियरिंग में लेक्चरर 19 जनवरी 2026
2. 76/2024 उच्च शिक्षा विभाग (तकनीकी शिक्षा निदेशालय) में कंप्यूटर इंजीनियरिंग में लेक्चरर 19 जनवरी 2026
3. 80/2024 उच्च शिक्षा विभाग (तकनीकी शिक्षा निदेशालय) में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में लेक्चरर 20 जनवरी 2026
4. 84/2024 उच्च शिक्षा विभाग (तकनीकी शिक्षा निदेशालय) में फोरमैन इंस्ट्रक्टर 20 जनवरी 2026
5. 77/2024 उच्च शिक्षा विभाग (तकनीकी शिक्षा निदेशालय) में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में लेक्चरर 21 जनवरी 2026
6. 82/2024 उच्च शिक्षा विभाग (तकनीकी शिक्षा निदेशालय) में फार्मेसी में लेक्चरर 21 जनवरी 2026
आयोग द्वारा उम्मीदवारों को 13 जनवरी 2026 से आयोग की वेबसाइट http://hpsc.gov.in पर दिए गए लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सलाह दी गई है.
आवश्यक सूचना: आयोग ने उम्मीदवारों को किसी अन्य परेशानी से बचाव की भी जानकारी दी है. इनमें उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट A4 साइज के पेपर पर लें, ताकि उनकी फोटो और दूसरी जानकारी आसानी से देखी/सत्यापित की जा सके. आयोग द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है, कि छोटे साइज के एडमिट कार्ड वाले उम्मीदवारों को, जिन पर फोटो/हस्ताक्षर साफ नहीं होंगे, उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. इसके साथ ही उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है.
ये भी पढ़ें: पंचकूला नगर निगम चुनाव : आरक्षित सीटों के लिए पर्ची के जरिए निकला ड्रॉ, जानिए कौन से वार्ड किसके लिए रिजर्व ?

