ETV Bharat / state

TGT नॉन मेडिकल के 343 पदों का परिणाम घोषित, 16 मार्च से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

एचपीआरसीए ने टीजीटी नॉन मेडिकल के 343 पदों का परिणाम जारी किया. 16 मार्च से होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन.

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : February 24, 2026 at 4:20 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने टीजीटी नॉन मेडिकल (पोस्ट कोड 25002) के 343 पदों को भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है. यह परीक्षा पिछले वर्ष 25 से 27 दिसंबर तक प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी. आयोग ने परीक्षा परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर अपलोड कर दिया है, जहां अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया, 'इस परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया 16 मार्च से आयोग के परिसर में शुरू होगी. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का विस्तृत कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा, जिसकी सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाएगी'.

सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा, अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट देखते रहें, ताकि किसी भी अपडेट से वंचित न रहें. सचिव ने स्पष्ट किया कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे. इसके अतिरिक्त प्रत्येक दस्तावेज की दो-दो फोटो प्रतियां भी प्रस्तुत करनी होंगी. पहचान के लिए वैध आईडी प्रूफ साथ लाना अनिवार्य होगा.

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि दस्तावेजों की जांच के समय किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर संबंधित अभ्यर्थी की उम्मीदवारी प्रभावित हो सकती है. डॉ. महाजन ने कहा कि निर्धारित तिथि पर उपस्थित न होने वाले उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का अतिरिक्त अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा. इसलिए सभी पात्र अभ्यर्थियों को समय से पहले अपनी तैयारी पूरी कर लेनी चाहिए और तय तिथि पर आयोग के कार्यालय में उपस्थित होना चाहिए.

टीजीटी नॉन मेडिकल के इन 343 पदों के लिए प्रदेश भर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और परीक्षा में हिस्सा लिया था. परिणाम घोषित होने के बाद अब चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू हो रहा है. आयोग ने चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई है. उम्मीदवार अपने परिणाम और आगे की प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारियां आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: हिमाचल में हर मां और शिशु होंगे स्वस्थ, आखिर क्या है सरकार का नया मास्टर प्लान?