ETV Bharat / state

HPRCA ने जारी किया रसायन शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम, इस दिन 207 अभ्यर्थियों की डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन

निर्धारित सम पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को दोबारा अवसर नहीं दिया जाएगा.

HIMACHAL PRADESH RAJYA CHAYAN AAYOG
HPRCA ने जारी किया रसायन शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : August 6, 2026 at 9:51 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने रसायन शास्त्र (केमिस्ट्री) शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. आयोग द्वारा फिक्स मानदेय के आधार पर भरे जाने वाले 78 पदों (पोस्ट कोड-26018) के लिए 3 जुलाई को आयोजित कंप्यूटर बेस्ड स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं.

रसायन शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि, "स्क्रीनिंग टेस्ट में सफल घोषित किए गए कुल 207 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण, यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है. दस्तावेजों का सत्यापन 11 अगस्त को सुबह 10 बजे से आयोग के हमीरपुर स्थित कार्यालय परिसर में किया जाएगा. इस प्रक्रिया में केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा, जिन्होंने स्क्रीनिंग टेस्ट सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है."

207 अभ्यर्थियों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

आयोग के सचिव ने बताया कि, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की सूचना सभी पात्र अभ्यर्थियों को उनकी पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी. आयोग की ओर से किसी भी उम्मीदवार को अलग से कॉल लेटर या बुलावा पत्र जारी नहीं किया जाएगा. इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी ईमेल नियमित रूप से जांचते रहें और समय पर निर्धारित स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें.

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के वक्त लाना होगा ये प्रमाणपत्र

डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि, दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक मूल प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे. इसके अलावा प्रत्येक दस्तावेज की स्वयं सत्यापित (सेल्फ अटेस्टेड) फोटो प्रतियों के दो-दो सेट, आवेदन पत्र की डाउनलोड की गई प्रति और वैध पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) भी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा. यदि कोई आवश्यक दस्तावेज अधूरा पाया जाता है या प्रस्तुत नहीं किया जाता है, तो संबंधित अभ्यर्थी को नियमों के अनुसार कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है.

अभ्यर्थियों से एचपीआरसीए की अपील

आयोग के सचिव ने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि और समय पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को दोबारा अवसर नहीं दिया जाएगा. ऐसे मामलों में आयोग की ओर से किसी प्रकार का विशेष प्रावधान नहीं किया जाएगा. इसलिए सभी सफल उम्मीदवार समय का विशेष ध्यान रखते हुए आवश्यक दस्तावेजों के साथ आयोग परिसर में उपस्थित हों. एचपीआरसीए ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और अपनी ईमेल पर जारी होने वाली सूचनाओं पर लगातार नजर बनाए रखें और भर्ती प्रक्रिया से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें. आयोग का कहना है कि पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी, ताकि योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति जल्द सुनिश्चित की जा सके.

ये भी पढ़ें: HPSOS 10वीं और 12वीं के री-इवेल्यूएशन एंड री-इंस्पेक्शन का रिजल्ट जारी, यहां देखें परिणाम

ये भी पढ़ें: 10 साल से नहीं बन पाया कॉलेज का भवन, 4 कमरों में चल रही कक्षाएं, व्यवस्था परिवर्तन की सरकार ने भी हाथ किए खड़े!