ETV Bharat / state

धर्मशाला में छात्रा की मौत और रैगिंग मामला: CM सुक्खू ने कॉलेज प्रोफेसर को सस्पेंड करने के दिए आदेश

धर्मशाला में कॉलेज छात्रा की मौत और रैगिंग मामले ने तूल पकड़ लिया है. हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने इन्क्वायरी के आदेश दिए.

Himachal CM SUKHU ON COLLEGE STUDENT DEATH
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : January 3, 2026 at 3:30 PM IST

|

Updated : January 3, 2026 at 8:49 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

सोलन: हिमाचल के सोलन दौरे पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मशाला में छात्रा की मौत और रैगिंग मामले में आरोपी प्रोफेसर को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं. सीएम ने कहा है कि, वायरल वीडियो में बेटी ने जो आरोप लगाए हैं बेहद गंभीर हैं और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. इसके साथ ही पहली तारीख को नालागढ़ में हुए ब्लास्ट मामले में भी उन्होंने बड़ा बयान दिया है. मुख्यमंत्री ने क्या कुछ कहा है आइए विस्तार से जानते हैं.

छात्रा की मौत मामले में प्रोफेसर को सस्पेंड करने के आदेश

शनिवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोलन विधानसभा के प्रवास पर रहे. इस दौरान सीएम सुक्खू ने इस दौरान धर्मशाला में छात्रा की मौत और रैगिंग मामले को लेकर कहा कि, जिस प्रोफेसर का नाम छात्रा ने लिया है उसे तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया जाएगा और उसकी इंक्वायरी भी की जाएगी. इसमें जो भी शामिल होगा उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Himachal CM SUKHU ON COLLEGE STUDENT DEATH
कॉलेज प्रोफेसर को सस्पेंड करने के आदेश (NOTIFICATION)

नालागढ़ ब्लास्ट मामले में NIA कर रही जांच: CM

नालागढ़ में हुए ब्लास्ट मामले में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि, "एनआईए नालागढ़ में हुए ब्लास्ट मामले की जांच कर रही है. वहीं, SFSL की रिपोर्ट भी अभी आनी बाकी है. जहां ब्लास्ट हुआ पहले वहां पर स्क्रैप हुआ करता था. ऐसे में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. तथ्यों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जब तक भारत सरकार के NIA की रिपोर्ट नहीं आ जाती है, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है."

अब ससमय पर जमीनी तकसीम मामले निपटाने के आदेश

इसके साथ ही सीएम सुक्खू ने कहा कि, सरकार ने जमीनी मामलों को तुरंत निपटाने के लिए सप्ताह में तीन दिन कार्य करने के लिए कहा गया है ताकि लोगों को ज्यादा इतंजार न करना पड़े. उन्होंने कहा कि, अब सप्ताह में मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को तकसीमी मामले निपटाए जाएंगे. वहीं, ऑनलाइन केस में जो दिक्कत आती है, उसको लेकर भी कार्य किया जाएगा. डीसी शनिवार को इन कार्यों का निरीक्षण करेंगे.

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (ETV Bharat)

दरअसल, सीएम सुक्खू ने शनिवार को कण्डाघाट उपमण्डल के टिक्करी (वाया क्यारी मोड़) में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एजुकेश्न ऑफ दिव्यांगजन की आधारशिला रखी. इस कार्यक्रम में सीएम सुक्खू के साथ स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, कसौली विधायक विनोद सुल्तानपुरी, अर्की विधायक संजय अवस्थी मौजूद रहे. इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि, प्रदेश सरकार समाज के ऐसे बच्चों के लिए कोई न कोई योजना लेकर आ रही है जो समाज के बच्चे जो किसी कारणवश अपने माता-पिता को खो देते हैं या किसी कारणवश दिव्यांग हो जाते हैं.

'वर्ल्ड क्लास बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'

मुख्यमंत्री ने कहा कि, हमारा यह प्रयास है कि दिव्यांगजनों के लिए यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस वर्ल्ड क्लास बनेगा और इसके लिए 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. उन्होंने कहा कि, इसमें अभी 30 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है. विकास कार्यों को लेकर पैसा कहां से आएगा, इसको लेकर सवाल जरूर उठ जाते हैं लेकिन समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचे इसके लिए प्रदेश में कांग्रेस सरकार कार्य कर रही है.

Foundation stone of Center of Excellence laid in Solan
सोलन में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की आधारशिला रखते सीएम सुक्खू (ETV Bharat)

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि, जो लोग अपने कार्यों के लिए कोई मांग नहीं करते हैं ऐसे लोगों के लिए प्रदेश सरकार कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि, नवंबर महीने तक इस सेंटर को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं. अपंग हो चुके 40% बच्चों को इस भवन का लाभ मिलेगा. वहीं, उन लोगों के साथ जो व्यक्ति यहां रहना चाहते हैं तो उन्हें भी हॉस्टल का लाभ मिलेगा.

ये भी पढ़ें: 35 हजार से अधिक महिलाओं के खाते में डाले 1500 रुपये, सरकारी खजाने पर पड़ा इतना बोझ

ये भी पढ़ें: हिमाचल में बीपीएल पर कैंची चला रही सुक्खू सरकार, गरीबों को सूची से बाहर करने की बड़ी साजिश: डॉ. राजीव बिंदल

Last Updated : January 3, 2026 at 8:49 PM IST