'मेरे लिए खोदी खाईयां लेकिन देवी-देवताओं ने मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पहुंचाया'
CM सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर पलटवार करते हुए कहा कि, उन्हें सोशल मीडिया की खबरों और रील ने मार दिया है.

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team
Published : August 25, 2026 at 10:52 AM IST
|Updated : August 25, 2026 at 2:26 PM IST
शिमला: हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर शुरू हुई चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बीच में जबरदस्त वार पलटवार देखने को मिला. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि वे तनाव में हैं और धमकाने पर आ गए. मुख्यमंत्री ने जयराम ठाकुर के अपने लिए ही खड्डा खोदने वाले बयान पर भी तीखा पटवार किया.
'धमकाने पर आ गए हैं नेता प्रतिपक्ष'
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि, "नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर तनाव में है. तनाव का आलम ये है कि नेता प्रतिपक्ष धमकाने पर आ गए हैं. भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में वह डरने वाले नहीं है और नेता प्रतिपक्ष धमकाना बंद करें."
'जो इधर-उधर बैठे हैं दोस्त नहीं दुश्मन'
मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें सोशल मीडिया की खबरों और रील ने मार दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी दफ्तर दीप कमल में बिठाई गई सोशल मीडिया की टीम आपको खत्म कर देगी. उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के आसपास बैठे लोग उन्हें झूठी खबरें दे रहे हैं, वो उनके दोस्त नहीं दुश्मन है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रत्येक कार्य ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ किए हैं.

लोगों ने जोर-जोर से खोदी खाई, देवी देवताओं ने CM की कुर्सी पर पहुंचा
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि, विरोधियों ने उनके लिए खड़े और जोर-जोर से खाईयां खोदी, लेकिन ईश्वर और देवी देवताओं के आशीर्वाद में उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाया. CM सुक्खू ने कहा कि वे सही नीयत के साथ प्रदेश के हित में काम कर रहे हैं. 40 साल के संघर्ष के बाद वे मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचे हैं.
चर्चित रहे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मतभेद
छात्र राजनीति से सियासत में कदम रखने वाले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संगठन की राजनीति से होते हुए मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे. सदन में मुख्यमंत्री किस बयान के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ उनके सियासी मतभेद भी चर्चाएं भी ताजा हो गई. हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए सुक्खू कई मौकों पर वीरभद्र सिंह के सामने अपनी अलग राजनीतिक लाइन पर खड़े नजर आए. दिलचस्प बात यह है कि सदन में जब मुख्यमंत्री यह बयान दे रहे थे तो पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे वर्तमान सुक्खू सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह उनके पीछे बैठे हुए थे.

