ETV Bharat / state

दिल्ली में CWC की मीटिंग में सीएम सुक्खू हुए शामिल, इस मामले को लेकर हाईकमान से भी हो सकती है मुलाकात

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी बैठक में शामिल.

HP CM Sukhu attended CWC meeting in Delhi
दिल्ली में CWC की मीटिंग में सीएम सुक्खू (@SukhvinderSinghSukhu)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : December 27, 2025 at 2:48 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की पहली मीटिंग हो रही है. इंदिरा भवन में बुलाई गई मीटिंग में हिमाचल सहित कांग्रेस शासित राज्यों कर्नाटक, तेलंगाना के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए. वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष भी CWC की मीटिंग में शामिल हुए हैं. इसमें हिमाचल से कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी बैठक में मौजूद रहीं.

इन मुद्दों पर बैठक

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में पार्टी को मजबूत करने की दिशा में लिए जाने वाले निर्णयों सहित महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) को निरस्त किए जाने के स्थान पर लाए गए. विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक पर पार्टी सरकार के खिलाफ आगामी एक्शन को लेकर रूपरेखा तैयार कर सकती है.

बता दें कि, मनरेगा की जगह जगह लेने वाला विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक शीतकालीन सत्र में पारित किया गया था. जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अपनी मंजूरी दे दी है. ऐसे में केंद्र की मोदी सरकार की ओर से मनरेगा की जगह लाए गए इस कानून पर कांग्रेस लगातार अपनी आपत्ति जता रही है. जिसको लेकर कांग्रेस आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा आंदोलन कर सकती है.

'बैठक से नीतियों व रणनीति पर प्राप्त होगा मार्गदर्शन'

वहीं, इस बैठक को लेकर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉम पर वीडियो औप तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, "आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी, CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी जी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी सहित विभिन्न वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हो रही इस बैठक से पार्टी के भविष्य के कार्यक्रमों, नीतियों व रणनीति के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त होगा."

प्रदेश में होनी है जिलाध्यक्षों की नियुक्ति

हिमाचल में दो साल बाद विधानसभा चुनाव होने है. इससे पहले प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति होनी है. ऐसे में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति से पहले दिल्ली में चल रही CWC की मीटिंग खत्म होने के बाद सीएम सुक्खू संभवतः हाईकमान से भी मुलाकात कर सकते हैं. जिसमें सीएम सुक्खू जिला अध्यक्षों को लेकर बड़े नेताओं से चर्चा कर सकते हैं. बता दें कि, हिमाचल में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर ऑब्जर्वर पहले ही हाईकमान को अपनी रिपोर्ट सौंप चुके हैं. ऐसे में अब हाईकमान को जिला अध्यक्षों के नामों को लेकर अंतिम फैसला लेना है.

ये भी पढ़ें: साल के अंत में सुखविंदर सरकार के लिए सुख भरी खबर, पीडीएनए में मोदी सरकार ने जारी किए इतने करोड़ रुपए

ये भी पढ़ें: हिमाचल में 7 लाख पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी, इस दिन खाते में आएगी इतने महीने की पेंशन