ETV Bharat / state

दिल्ली से लौटते ही भाजपा पर भड़के जगत सिंह नेगी, बोले- PM ने की ₹1500 करोड़ की घोषणा, अब तक नहीं आए 15 पैसे

दिल्ली से लौटते ही राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का भाजपा पर हमला, RDG से लेकर IA समिट के मुद्दे पर घेरा

Himachal Revenue Minister Jagat Singh Negi on BJP
हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : February 23, 2026 at 3:50 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: हिमाचल प्रदेश में RDG के मुद्दे पर लगातार सियासत हो रही है. हाल ही मुख्यमंत्री सुमित पूरा कैबिनेट RDG के मुद्दे पर दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिला. अब दिल्ली दौरे से लौटते ही राज्य सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है. जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर हिमाचल विद्रोही होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भाजपा की नियत में खोट है. भाजपा आर्थिक रूप से सरकार का गला घोंटकर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है. उन्होंने कहा कि, PM नरेंद्र मोदी ने 1500 करोड़ की घोषणा की थी, अब तक 15 पैसे नहीं आए. आपदा में हुए नुकसान के लिए PDNA का पैसा भी नहीं मिला.

केंद्र ने असंवैधानिक तरीके से बंद की RDG

हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने RDG के मुद्दे पर विधानसभा में हुई चर्चा का हवाला देते हुए कहा कि, "भाजपा RDG के पक्ष में नहीं है. भाजपा की नियत में खोट है और वह आर्थिक रूप से सरकार का गला घोंटकर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है. संविधान के अनुच्छेद 275 में राज्यों को राजस्व घाटे की भरपाई के लिए अनुदान देने का स्पष्ट प्रावधान है. लेकिन, RDG को बिना पर्याप्त चर्चा के असंवैधानिक तरीके से बंद कर दिया गया. वित्त आयोग की सिफारिशों पर संसद में चर्चा होनी चाहिए थी, लेकिन केंद्र सरकार ने बिना चर्चा के ही RDG को बंद कर दिया. सरकार RDG को लेकर अपनी लड़ाई जारी रखेगी."

हिमाचल के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी (ETV Bharat)

फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के बहाने केंद्र सरकार पर निशाना

जगत सिंह नेगी ने कहा कि, तथाकथित 'मदर ऑफ ऑल डील' कहे जा रहे फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से देश के किसानों और बागवानों को बड़ा नुकसान होगा. उन्होंने दावा किया कि 500 बिलियन डॉलर तक के उत्पाद देश में आएंगे. इस डील से फल और दूध जैसे उत्पाद कम दाम पर आयात होंगे, जिससे स्थानीय लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा.

यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को नेगी का समर्थ

कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को समर्थन देते AI इंपैक्ट सम्मिट पर सवाल खड़े किए. मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए जगत सिंह नेगी ने कहा कि, सोशल मीडिया पर प्रदर्शन को खूब समर्थन मिल रहा है. AI इंपैक्ट सम्मिट पर सवाल उठते हुए नेगी ने कहा कि इतने बड़े कार्यक्रम में चीनी डॉग बोट की मौजूदगी से देश की छवि प्रभावित हुई है. उन्होंने कहा कि केंद्र झूठ बोलकर देशवासियों को तो गुमराह सकता है, लेकिन दुनिया को नहीं. उन्होंने याद दिलाया कि कॉमनवेल्थ गेम्स के समय भाजपा ने भी प्रदर्शन किया था.

ये भी पढ़ें: Board Exams: एग्जाम में आंसर शीट में न करें ये गलतियां, ये मिस्टेक करने से बचें

ये भी पढ़ें: BJP ने खड़े किए सवाल- 'दिल्ली हिमाचल भवन और सदन पर पुलिस रेड, RDG मांगने गए थे या RAID'