ETV Bharat / state

हिमाचल में कितनी महिलाओं को मिल रहे 1500 रुपये? सरकार ने दिया जवाब

बीजेपी विधायक सुधीर शर्मा ने बीते शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार से 1500 रुपये पाने वाली लाभार्थी महिलाओं का ब्यौरा मांगा.

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (HIMACHAL ASSEMBLY)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : December 17, 2025 at 8:08 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: हिमाचल प्रदेश में 2022 में हुई विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बंपर जीत मिली. प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों में से 40 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया. इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत में महिला वोटर्स ने भी अहम भूमिका निभाई थी. इसकी मुख्य वजह ये भी रही कि कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश की 18 वर्ष से 59 वर्ष की हर महिलाओं को प्रत्येक माह 1500 रुपये देने का वादा किया था. वहीं, अब सुक्खू सरकार ने तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है, लेकिन प्रदेश की लाखों महिलाएं अभी भी 1500 रुपये मिलने की चाह में टकटकी लगाए बैठी हैं.

इस मुद्दे को लेकर धर्मशाला विधानसभा से बीजेपी विधायक सुधीर शर्मा ने बीते हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान 3 दिसंबर को सरकार से सवाल पूछे. विधायक ने सरकार से इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख समृद्धि योजना के तहत 1500 रुपये पाने वाली लाभार्थियों का जिलेवार ब्यौरा मांगा. साथ ही ये भी पूछा कि पिछले 6 माह से क्या इन महिलाओं को हर महीने यह राशि दी जा रही है या नहीं? अगर हां तो महीनेवार इसकी डिटेल्स दें.

इस सवाल के जवाब में सरकार की ओर से जानकारी दी गई. इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख समृद्धि योजना के तहत प्रदेश की 35,687 महिलाओं को 1500 रुपये दिए जा रहे हैं. वहीं, सरकार ने बताया कि हर माह महिलाओं के खाते में राशि नहीं दी जा रही, बल्कि राशि बजट की उपलब्धता के अनुसार चरणबद्ध तरीके से दी जा रही है.

सरकार ने इस दौरान सदन में जिलेवार महिलाओं को 1500 रुपया दिए जाने का ब्यौरा भी रखा. जिसके अनुसार वर्तमान में प्रदेश की 35 हजार से अधिक महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख समृद्धि योजना के तहत 1500 रुपये दिए जा रहे हैं.

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख समृद्धि योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या

जिला/तहसीललाभार्थियों की संख्या
बिलासपुर3254
मंडी3187
सिरमौर4128
कुल्लू1451
बंजार2238
निरमंड594
शिमला2569
डोडराक्वार509
कुपवी2171
किन्नौर309
सोलन591
कांगड़ा2233
हमीरपुर723
चंबा1353
पांगी1926
लाहौल स्पीति1171
ऊना7280
कुल35687

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, जानें हिमाचल के किस विधानसभा को जारी की गई सबसे अधिक धनराशि?