ETV Bharat / state

इस गर्मी नहीं होगी पानी की परेशानी, शहरी क्षेत्र जितना मर्ज एरिया में पानी देने की तैयारी

जल शक्ति विभाग ने तैयार की है 125 करोड़ की डीपीआर. शहरी क्षेत्र में प्रति व्यक्ति मिल रहा 135 लीटर पानी.

KANGRA DRINKING WATER SOLUTION
नगर निगम धर्मशाला के शहरी क्षेत्र में पेयजल सप्लाई (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : March 2, 2026 at 1:34 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

धर्मशाला: कांगड़ा जिले में इस गर्मी पानी की परेशानी दूर करने की कवायद तेज हो गई है. नगर निगम धर्मशाला के शहरी क्षेत्र की तर्ज पर मर्ज एरिया में पेयजल सप्लाई की जल शक्ति विभाग ने कवायद शुरू कर दी है. शहरी क्षेत्र में 135 लीटर पानी प्रतिदिन, प्रति व्यक्ति, जबकि मर्ज एरिया में 70 लीटर पानी प्रति दिन प्रति व्यक्ति दिया जा रहा है. मर्ज एरिया को शहरी क्षेत्र की तर्ज पर 135 लीटर पानी प्रतिदिन प्रति व्यक्ति उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जल शक्ति विभाग ने 125 करोड़ रुपए की डीपीआर तैयार की है, जिसे स्वीकृत करवाने के लिए विभाग प्रयासरत है.

जल शक्ति विभाग ने तैयार की है ₹125 करोड़ की DPR

जल शक्ति विभाग धर्मशाला जोन के मुख्य अभियंता दीपक गर्ग ने कहा कि, धर्मशाला नगर परिषद का पुराना क्षेत्र जिसमें वार्ड एक से आठ तक आते हैं, वहां 135 लीटर पानी प्रतिदिन प्रति व्यक्ति के हिसाब से दिया जा रहा है. वहीं, नगर निगम में मर्ज किए गए अन्य वार्डों में ग्रामीण क्षेत्रों के नियमानुसार 70 लीटर पानी प्रति व्यक्ति की मुहैया करवाया जा रहा है. इसके लिए विभाग प्रयासरत है कि नगर निगम के मर्ज एरिया में भी ग्रामीण नियमों के बजाय शहरी क्षेत्र के नियमों अनुसार 135 लीटर पानी प्रति व्यक्ति प्रतिदिन के हिसाब से मुहैया करवाया जा सके.

KANGRA DRINKING WATER SOLUTION
नगर निगम धर्मशाला के शहरी क्षेत्र में पेयजल सप्लाई (ETV Bharat)

रामनगर-शामनगर में नहीं होगी पेयजल समस्या

रामनगर-शामनगर की पेयजल योजना वर्ष 2006-07 में बनी थी, जिसमें नगर निगम की ओर से टयूबवेल लगाने के लिए 80 लाख रुपए मिले थे और टयूबवेल स्थापित कर दिए गए थे. वहीं, प्रदेश सरकार से अर्बन वाटर सप्लाई में जल शक्ति विभाग को चालू वित्त वर्ष में सवा दो करोड़ रुपए की स्कीम मिली है, जिसकी एडमिनिस्ट्रेटिव अप्रूवल हो चुकी है, जिसका टेंडर करवाने बाद करीब 50 फीसदी कार्य भी पूरा किया जा चुका है. स्कीम के तहत फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट के पास तीन ट्यूबवेल स्थापित किए हैं. प्रयास रहेगा कि 15 जून तक इस स्कीम को शुरू कर दिया जाएगा. इससे रामनगर और शामनगर में जो पेयजल समस्या विशेषकर गर्मियों में पेश आती थी, उसका समाधान हो जाएगा.

KANGRA DRINKING WATER SOLUTION
जल शक्ति विभाग (ETV Bharat)

शहरी क्षेत्र में प्रति व्यक्ति 135 लीटर पानी

नगर निगम के मर्ज एरिया में भी ग्रामीण नियमों के बजाय शहरी क्षेत्र के नियमों अनुसार 135 लीटर पानी प्रति व्यक्ति प्रतिदिन के हिसाब से मुहैया करवाने के लिए विभाग प्रयासरत है. रामनगर-शामनगर क्षेत्र में जो पानी की समस्या रहती है, उसका भी इस बार समाधान हो जाएगा. -दीपक गर्ग, चीफ इंजीनियर, जल शक्ति विभाग धर्मशाला जोन

ये भी पढ़ें: हाईटेक तरीके से होगी शिमला शहर की सफाई, गोबलर मशीन का हुआ ट्रायल

ये भी पढ़ें: सामान्य से अधिक चल रहा तापमान, इस दिन तक बारिश-बर्फबारी के नहीं है कोई आसार