ETV Bharat / state

हाईवे पर हादसा: बहरोड़ में रेसर बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, युवक और बुजुर्ग दोनों की दर्दनाक मौत

नेशनल हाईवे 48 पर बहरोड़ के पास एक तेज रफ्तार रेसर बाइक की टक्कर से बुजुर्ग और बाइक चालक युवक की मौत हो गई.

दिल्ली-जयपुर हाईवे एक्सीडेंट
दिल्ली-जयपुर हाईवे एक्सीडेंट (फोटो ईटीवी भारत बहरोड़)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : June 27, 2026 at 7:05 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बहरोड़ : दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर शुक्रवार देर शाम एक बेहद दर्दनाक और भीषण सड़क हादसा सामने आया है. बहरोड़ के शेरपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार रेसर बाइक ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल रेसर बाइक चालक युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया. इस हादसे के बाद हाईवे पर करीब आधे घंटे तक वाहनों का आवागमन ठप रहा.

​घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. बहरोड़ थाने के एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त बाइक को क्रेन की मदद से हटाकर हाईवे पर यातायात को दोबारा सुचारु कराया गया. पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है और परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है. शनिवार को परिजनों की मौजूदगी में शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: बड़ा हादसा : सरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, मां-बेटे की मौत और दो घायल

जानकारी के अनुसार गांव खेड़की निवासी मोहनलाल मेघवाल (60) शुक्रवार शाम शेरपुर के पास दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पार कर रहे थे. इसी दौरान जयपुर की ओर से तेज गति से आ रही एक रेसर बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि मोहनलाल मेघवाल की मौके पर ही मौत हो गई. ​

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़े बाइक चालक को निजी अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक बाइक चालक की पहचान नमन चावला (24) के रूप में हुई है, जो जयपुर के जवाहर नगर का निवासी था. पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.