ETV Bharat / state

बिलासपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की सीधी टक्कर, चार लोगों की मौत

बिलासपुर में गुरुवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. ट्रक और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई.

Bilaspur Road Accident
बिलासपुर रोड एक्सीडेंट (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 27, 2026 at 4:39 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार देर रात को बिलासपुर के रायपुर रतनपुर नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ. सम्बलपुरी के पास रॉन्ग साइड से आ रही ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी. इस सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक शख्स की हालत गंभीर बनी हुई है. जिसका इलाज सिम्स अस्पताल में चल रहा है.

गुरुवार देर रात 2 बजे हुआ हादसा

बिलासपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा गुरुवार देर रात 2 बजे हुआ. यहां एक ट्रेलर रतनपुर की ओर से आ रहा था. इसी दौरान वाहन चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रेलर अचानक रॉन्ग साइड में पहुंच गया. उसके बाद सामने से आ रही एसयूवी कार से ट्रेलर की टक्कर हो गई. यह हादसा इतना भयानक था कि ट्रेलर सड़क पर खड़ी दूसरी ट्रेलर को अपनी चपेट में ले लिया. सड़क हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. कार में सवार सभी चार लोगों की मौके पर मौत हो गई. सूचना पर सकरी पुलिस व डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची. गैस कटर की सहायता से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद मृतकों के शवों को बाहर निकाला गया.

बिलासपुर में बड़ा सड़क हादसा (ETV BHARAT)

ट्रेलर चालक को हिरासत में लिया गया है और उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पूरी घटना की जांच की जा रही है- विजय चौधरी, सकरी थाना प्रभारी, बिलासपुर

मृतकों के बारे में जानकारी

सभी चारों मृतकों की पहचान हो गई है

  • छत्रपाल रात्रे, 37 वर्ष, निवासी कुवागांव थाना तखतपुर
  • विशाल लहरे, 25 वर्ष, बिरगहनी थाना, मुंगेली
  • अनमोल लहरे 14 वर्ष, बिरगहनी थाना, मुंगेली
  • सोनू मिरी, 28 वर्ष, निवासी कोटा

इस हादसे में कुवागांव के रहने वाले प्रकाश रात्रे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिसे इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया है. यहां पर इनका इलाज जारी है.

शादी समारोह से लौटते वक्त हादसा

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सभी लोग पारिवारिक शादी में हिस्सा लेने के बाद अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर यह हादसा हो गया. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है

एपस्टीन फाइल में केंद्रीय मंत्री का नाम आने पर विरोध, राजनांदगांव में कांग्रेस ने फूंका हरदीप पुरी का पुतला

कवरेज कर रहे पत्रकार पर हमला, थाने में धरने पर बैठे जर्नलिस्ट, तीन पर अपराध दर्ज