ETV Bharat / state

UP में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा; 6 लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हाथरस में हुए सड़क हादसे का लिया संज्ञान लिया है.

UP में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा.
UP में यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा. (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 3, 2026 at 9:18 AM IST

|

Updated : March 3, 2026 at 9:23 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हाथरस: यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. दुर्घटना में 6 लोग घायल भी हैं, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. हादसा सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन 141 के पास हुई.

एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि बस के इको को ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ है. बस चालक, सह चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है. सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. बस मालिक और बस से संबंधितों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि दिल्ली से धौलपुर जा रही इको गाड़ी को पीछे से आ रही डबल डेकर बस में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है और 6 लोग घायल हुए हैं. 5 मृतकों की शिनाख्त हो चुकी है. घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

उन्होंने बताया कि एक इको गाड़ी अलग-अलग स्थान से 13 सवारियां लेकर राजस्थान के धौलपुर के लिए चली थी. जब यह यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन 141 के पास पहुंची तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रही स्लीपर बस ने उसमें टक्कर मार दी.

टक्कर से इको बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इससे उसमें सवार 6 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में ईको गाडी में सवार 03 महिलाओं और 03 पुरुषों की मौत हो गई है. वहीं 03 छोटे बच्चे और 03 व्यक्ति जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं, गंभीर घायल हो गए हैं.

घायल बच्चों को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया है. इनमें से 02 बच्चे स्वस्थ बताए जा रहे हैं. हादसे की सूचना अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सादाबाद और प्रभारी निरीक्षक थाना सादाबाद मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए भेजा गया.

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हाथरस में हुए सड़क हादसे का लिया संज्ञान लिया है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त की है. मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें: आगरा पुलिस ने युवती बनकर इंस्टाग्राम से खोजी 14 माह से लापता किशोरी, कहानी कर देगी हैरान

Last Updated : March 3, 2026 at 9:23 AM IST