ETV Bharat / state

नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, दो ट्रेलर की आपस में भिड़ंत, ड्राइवर की मौके पर मौत

कटघोरा के बरपाली गांव में भीषण सड़क हादसा हुआ है.यहां ट्रेलर की टक्कर के बाद ड्राइवर की मौके पर ही मौत हुई है.

Horrific accident on national highway
नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा (ETV BHARAT CHHATTISHGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : June 27, 2026 at 3:59 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कोरबा : कटघोरा के पास बरपाली गांव के भालूमोड के पास शनिवार की तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. जिसमें एक ट्रेलर चालक की मौके पर मौत हो गई है. 2 घंटे रेस्क्यू करने के बाद उसके शव को बाहर निकला गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ड्राइवर केबिन के अंदर फंस गया. जिसमें तड़प कर उसने दम तोड़ा. जबकि टक्कर मारने वाला दूसरा ट्रेलर मौके से फरार हो गया है. जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.


कैसे हुई है टक्कर इसकी कर रहे जांच
अब तक की जानकारी के अनुसार मौके पर एक ट्रेलर क्षतिग्रस्त हालत में सड़क पर ही खड़ा हुआ मिला है. जिसके केबिन में उसका चालक फंसा हुआ था. चालक की मौत हो चुकी है, मृत ट्रेलर चालक के पहचान का प्रयास पुलिस कर रही है. दोनों ट्रेलर एक दूसरे से आमने-सामने से टकराए हैं, या फिर क्षतिग्रस्त ट्रेलर ने दूसरे ट्रेलर को पीछे से टक्कर मारी है ये जांच का विषय है, रफ्तार में वाहन से नियंत्रण खोने के कारण यह टक्कर हुई है. प्रथम दृष्टिया इस तरह की संभावना पुलिस ने व्यक्त की है.

दो ट्रेलर की आपस में भिड़ंत (ETV BHARAT CHHATTISHGARH)

दो ट्रेलर की आपस में भिड़ंत से एक ट्रेलर चालक की मौके पर मौत हो गई है. रेस्क्यू और उसका शव बरामद कर लिया गया है. दूसरा ट्रेलर मौके से फरार है. जिसके विरुद्ध हिट एंड रन का केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है. वैधानिक कार्रवाई की जाएगी- धर्म नारायण तिवारी,टीआई कटघोरा

two trailers collide driver dies
नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा (ETV BHARAT CHHATTISHGARH)


सूचना मिलने ही पहुंची डायल 112 की टीम
नेशनल हाईवे 130 हादसों के लिए बेहद संवेदनशील सड़क है. अक्सर यहां सड़क हादसे होते रहते हैं, ब्लैक स्पॉट और ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी के लाख प्रयासों के बाद यहां पर हादसे नहीं रुक रहे हैं.वर्तमान हादसे में पुलिस सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को ही इस दुर्घटना का कारण माना जा रहा है.

बिन पानी का वार्ड गेल्हापानी, 26 साल से स्थायी समाधान की मांग,पानी की हर एक बूंद के लिए संघर्ष

भानुप्रतापपुर पहुंचे SECR महाप्रबंधक, रेलवे विस्तार और रावघाट रेल परियोजना को लेकर दिए संकेत

28 जून को बिलासपुर में सजेगा प्रदेश स्तरीय 'सराफा महासम्मेलन', धारा 317 के सरलीकरण की उठेगी मांग