जांजगीर में मछुआरा समाज का सम्मान समारोह, समाज को शिक्षित करने पर दिया जोर
रायपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र छात्राओं को निःशुल्क हॉस्टल और लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : June 1, 2026 at 11:30 AM IST
जांजगीर चांपा: मछुआरा समाज ने सम्मान समारोह में समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया. समारोह मे गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंग निषाद ने शिरकत की और समाज से प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले गरीब छात्र छात्राओं को आर्थिक चिंता ना करने का भरोसा दिलाया. समाज के द्वारा रायपुर में निःशुल्क आवास और नोट्स की व्यवस्था कराने का भरोसा भी दिया.
300 से अधिक छात्र छात्राओं का सम्मान
जांजगीर चाम्पा जिले के ऑडिटोरियम में मछुआ समाज के द्वारा समाज के सभी लोगों को एक मंच में ला कर सामाजिक एकता का शक्ति प्रदर्शन किया गया. मछुआरा समाज को विकास की धारा में जोड़ने के लिए शिक्षा का महत्व बताया गया. पांचवी, आठवीं और दसवीं बारहवीं की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान पाने वाले समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान भी किया गया.
देश भर में 151 फिरका है मछुआरा समाज
मछुआरा समाज के द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में समाज के पदाधिकारियों के साथ राजनीतिक क्षेत्र में नेतृत्व करने वाले गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंग निषाद ने शिरकत की. उन्होंने कहा कि पहले हमारा समाज अलग अलग फिरकों में बंटा हुआ था, सामाजिक बैठक होती थी. तब सामाजिक विषयों पर ही समाज का ध्यान केंद्रित रहता था, लेकिन अब धीरे धीरे समाज का विस्तार होने लगा है.
समाज के युवक युवतियों का बढ़ाया हौसला
गुंडरेदेही विधायक ने कहा कि मछली उत्पादन करने वाले समाज ने मछुआरा समाज के साथ जुड़ कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया और समाज के युवक युवतियों को शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाना शुरू किया, जिसके परिणाम स्वरुप सामाजिक युवक युवतियां शासकीय पदों में सेवा दे रहे हैं. राजनितिक क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहे हैं.
विधायक ने कहा कि अब समाज का कोई भी बच्चा पैसे के आभाव में शिक्षा से वंचित नहीं होगा. समाज द्वारा रायपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र छात्राओं के लिए हॉस्टल तैयार कर रहे हैं और नोट्स के साथ लाइब्रेरी और डिजिटल लाइब्रेरी की निःशुल्क व्यवस्था की तैयारी भी है.
विधायक कुंवर सिंग निषाद ने किया ऐलान
मछुआरा समाज के सम्मेलन और सम्मान समारोह के माध्यम से जांजगीर के मछुआ समाज के लोगों ने विधायक कुंवर सिंग निषाद से अपने पुस्तैनी कारोबार पर अधिकारियों के रोक लगाने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मछुआ समाज तालाबों को ठेका लेकर मछली पालन करता आया है, लेकिन जांजगीर जिला में मत्स्य विभाग के अधिकारियों द्वारा गैर मछुआ लोगों को ठेका दिया जा रहा है, जिसे रोकने के लिए जांजगीर में बड़े आंदोलन की तैयारी भी चल रही है. इस आंदोलन में गुंडरदेही विधायक ने अपनी उपस्थिति, सबसे पहले होने का भरोसा दिलाया.
पलारी नगर पंचायत चुनाव : विधायक कुंवर सिंह निषाद का अनोखा अंदाज, महिला के साथ गीत गाकर थिरके

