ETV Bharat / state

जींद में हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर ऐंठे लाखों रुपये, 3 महिलाएं गिरफ्तार

जींद पुलिस ने हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़ कर तीन महिलाओं को 3 लाख रुपये कैश के साथ गिरफ्तार किया.

JIND HONEYTRAP GANG ARRESTED
जींद में हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़ (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : May 21, 2026 at 10:20 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जींद: जिले में हनीट्रैप के जरिए ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. सीआईए स्टाफ नरवाना, थाना गढ़ी और चौकी धमतान की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित सहित तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है. आरोपित महिलाओं के कब्जे से 3 लाख रुपये की नकदी भी बरामद हुई है.

झूठे रेप केस में फंसाने का आरोप: सीआईए स्टाफ नरवाना प्रभारी उप निरीक्षक सुखदेव सिंह ने बताया कि, "20 मई को धमतान साहिब निवासी मलकियत ने पुलिस को शिकायत दी थी. शिकायत में बताया गया कि कुचराना निवासी एक महिला, जो उसके भतीजे नरेश की डेयरी में काम करती थी, ने नरेश के खिलाफ रेप का झूठा मामला दर्ज कराया हुआ है. अब वह समझौते के नाम पर लगातार ब्लैकमेल कर रही थी."

रेप केस में फंसाने की धमकी देकर ऐंठे लाखों रुपये (ETV Bharat)

6 लाख की डिमांड: पुलिस के अनुसार आरोपी महिलाएं राजीनामे की एवज में 6 लाख रुपये की मांग कर रही थीं. शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी महिलाएं पहले ही 2 लाख 50 हजार रुपये ले चुकी थीं. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी नरवाना ने जांच के लिए संयुक्त टीम गठित की.

पुलिस ने बिछाया जाल: उप निरीक्षक सुखदेव सिंह ने आगे बताया कि, "संयुक्त टीम ने 3 लाख रुपये के नोटों के सीरियल नंबर दर्ज कर शिकायतकर्ता को दिए थे. आरोपियों ने रकम लेने के लिए शिकायतकर्ता को जमींदारा ढाबा के पास बुलाया. जैसे ही महिलाओं ने रुपये लिए, पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर उन्हें काबू कर लिया."

रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ: गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सोनिया निवासी कुचराना, संगीता निवासी दशमेश कॉलोनी यमुनानगर और सीमा निवासी कंसोपुर कॉलोनी यमुनानगर के रूप में हुई है. पुलिस आरोपितों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि गिरोह से जुड़े अन्य मामलों और सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके.

ये भी पढ़ें:नौकरी नहीं मिली तो ITI पास युवक बना चोर, 12 बाइक चोरी की, पुलिस रिमांड पर आरोपी